भारत में सड़क सुरक्षा और सड़क हादसों को लेकर संसद में पेश सरकारी आंकड़ों से एक मिली-जुली तस्वीर सामने आई है। एक तरफ जहां साल 2026 में कुल हादसों की संख्या में मामूली बढ़त का अनुमान है। वहीं दूसरी तरफ हादसों में होने वाली मौतों में 3.2 प्रतिशत की गिरावट आने की संभावना जताई गई है।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) द्वारा लोकसभा में सांसदों नवीन जिंदल और गोवाल कागड़ा पाडवी के सवालों के जवाब में यह जानकारी दी गई। आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सड़क हादसों में होने वाली मौतों के मामले में देश भर में शीर्ष पर बना हुआ है।