Kawasaki W175
- फोटो : Kawasaki
लुक और डिजाइन
नई कावासाकी W175 के लुक और डिजाइन की बात करें तो यह कंपनी के एक अन्य मॉडल W800 से प्रभावित लगती है। W175 में राउंड हेडलाइट के साथ टियर-ड्रॉप स्टाइल फ्यूल टैंक, स्क्वैरिश साइड पैनल, फुल फ्रंट और रियर फेंडर, राउंड टर्न सिग्नल और साइड-स्लंग एग्जॉस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। कावासाकी W175 में एक रेट्रोल डिजाइन मिलता है, और इसके ब्लैक कलर के इंजन कंपोनेंट्स और एक्जॉस्ट इसे एक आकर्षक लुक देते हैं।
डायमेंशन
इसके साइज और डायमेंशन की बात करें तो, नई कावासाकी W175 मोटरसाइकिल में 165 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जबकि इसके सीट की ऊंचाई 790 mm है। हालांकि, W175 का सबसे बड़ा फायदा इसका हल्का वजन है जो कि 135 किलोग्राम है। जो इसे मोटरसाइकिल की दुनिया में कदम रखने वालों के लिए एक आदर्श मोटरसाइकिल बनाता है।
| लंबाई |
2,005 mm |
| चौड़ाई |
805 mm |
| ऊंचाई |
1,050 mm |
| व्हीलबेस |
1,320 mm |
| ग्राउंड क्लीयरेंस |
165 mm |
| वजन |
135 किलो |
| सीट की ऊंचाई |
790 mm |
| फ्यूल टैंक |
12-लीटर |