फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में अगस्त 2026 के दौरान ईवी बिक्री में 53% का बड़ा उछाल: किस वाहन श्रेणी में कैसा रहा प्रदर्शन?

Tue, 08 Sep 2026 07:35 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार ने अगस्त 2026 में सालाना आधार पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जानें किस वाहन श्रेणी में कितनी बिक्री हुई।
विज्ञापन
1 of 6
EV Retail Sales - फोटो : Amar Ujala

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की खुदरा बिक्री ने अगस्त 2026 में सालाना आधार पर जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की। हालांकि, जुलाई की तुलना में ज्यादातर प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट की बिक्री में गिरावट आई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में कुल 2,98,448 इलेक्ट्रिक वाहनों की खुदरा बिक्री हुई। जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 52.9 प्रतिशत ज्यादा है। 
 

ईवी की कुल ऑटो रिटेल में हिस्सेदारी भी बढ़कर 12.3 प्रतिशत हो गई, जबकि अगस्त 2025 में यह 9.5 प्रतिशत थी। हालांकि, जुलाई 2026 में 3,27,901 यूनिट की बिक्री के मुकाबले अगस्त में कुल ईवी खुदरा बिक्री करीब 9 प्रतिशत कम रही।

विज्ञापन

2 of 6
Ather Konarc Electric Scooter - फोटो : Ather Energy

क्या अगस्त EV बिक्री के लिए अब तक का सबसे मजबूत महीना रहा?

FADA (फाडा) अध्यक्ष साई गिरिधर के मुताबिक, मासिक गिरावट के बावजूद अगस्त 2026 इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए अब तक का सबसे मजबूत अगस्त रहा।

उन्होंने कहा कि अगस्त में सभी चार प्रमुख ईवी श्रेणी ने अगस्त के लिए नया रिकॉर्ड बनाया। यानी इलेक्ट्रिक दोपहिया, तीन-पहिया, पैसेंजर व्हीकल और कमर्शियल व्हीकल- किसी भी श्रेणी में पिछले अगस्त के मुकाबले रिकॉर्ड स्तर से नीचे प्रदर्शन नहीं हुआ। 
 

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री कितनी बढ़ी?

अगस्त में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री 1,83,204 यूनिट रही। यह अगस्त 2025 की तुलना में 67.05 प्रतिशत अधिक है।

हालांकि, जुलाई 2026 के मुकाबले बिक्री में 10.35 प्रतिशत की गिरावट आई। दोपहिया वाहन बाजार में EV की हिस्सेदारी अगस्त में 10.7 प्रतिशत रही, जो एक साल पहले 7.7 प्रतिशत थी। लेकिन जुलाई में दर्ज 11.2 प्रतिशत हिस्सेदारी की तुलना में यह कम रही।

विज्ञापन

3 of 6
Electric Three Wheeler - फोटो : Terra Motors India

इलेक्ट्रिक तीन-पहिया वाहनों का प्रदर्शन कैसा रहा?

  • इलेक्ट्रिक तीन-पहिया वाहनों की बिक्री अगस्त में 79,846 यूनिट रही, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 25.28 प्रतिशत अधिक है।
  • महीने-दर-महीने आधार पर इसमें 8.28 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद तीन-पहिया बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की पकड़ काफी मजबूत बनी हुई है।
  • अगस्त में कुल तीन-पहिया रिटेल में EV की हिस्सेदारी 65.3 प्रतिशत रही, जबकि अगस्त 2025 में यह 56.6 प्रतिशत थी।

4 of 6
Kia Syros EV - फोटो : Kia

पैसेंजर EV की बिक्री कितनी बढ़ी?

  • अगस्त में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल की खुदरा बिक्री 30,696 यूनिट रही। सालाना आधार पर इसमें 51.89 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
  • हालांकि, जुलाई की तुलना में पैसेंजर ईवी रिटेल 6.78 प्रतिशत कम रही। कुल पैसेंजर व्हीकल रिटेल में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी अगस्त में 7.6 प्रतिशत रही, जबकि एक साल पहले यह 5.8 प्रतिशत थी।
विज्ञापन

5 of 6
Electric Mini Truck - फोटो : Euler Motors

इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन सबसे आगे क्यों रहे?

  • अगस्त में इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल सबसे मजबूत प्रदर्शन करने वाला प्रमुख EV सेगमेंट रहा। इसकी खुदरा बिक्री 4,702 यूनिट रही, जो सालाना आधार पर 188.3 प्रतिशत और जुलाई की तुलना में 32.23 प्रतिशत अधिक है।
  • यह इस सेगमेंट का अब तक का सबसे ऊंचा मासिक बिक्री स्तर है। कमर्शियल व्हीकल रिटेल में EV की हिस्सेदारी भी अगस्त में बढ़कर 5.18 प्रतिशत हो गई, जबकि अगस्त 2025 में यह सिर्फ 2.06 प्रतिशत थी।
  • साई गिरिधर के मुताबिक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों की 4,702 यूनिट की बिक्री पूरी सीरीज में इसका अब तक का सबसे अच्छा महीना है। सालाना आधार पर बिक्री लगभग तीन गुना होने के साथ इसकी बाजार हिस्सेदारी भी 5.18 प्रतिशत तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Electric Vehicles - फोटो : Adobe Stock

क्या EV बाजार अब नई ऊंचाई पर स्थिर हो रहा है?

फाडा के मुताबिक, कुल वाहन खुदरा बिक्री में नरमी के बावजूद EV बिक्री हाल के रिकॉर्ड स्तरों के करीब बनी हुई है। इससे संकेत मिलता है कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी भारतीय बाजार में अब एक नए स्तर पर पहुंचकर मजबूत हो रही है।

फाडा ने मौजूदा स्थिति को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के “नए प्लेटो” पर पहुंचने और वहां मजबूत होने के रूप में देखा है। हालांकि, जुलाई से अगस्त के बीच ज्यादातर सेगमेंट में आई गिरावट यह भी बताती है कि ईवी बाजार में मौसमी और मासिक उतार-चढ़ाव अभी कायम है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें