Mahindra XEV 9e
- फोटो : Mahindra
भारत के इलेक्ट्रिक कार बाजार में किस कंपनी का दबदबा है और मार्केट शेयर कितना है?
टाटा मोटर्स देश के पैसेंजर इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अपनी अग्रणी स्थिति बनाए हुए है, हालांकि नए खिलाड़ियों के आने से प्रतिस्पर्धा कड़ी हो गई है:
- Tata Motors: 83,254 पंजीकरणों के साथ 39.2 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी पर काबिज है।
- Mahindra Electric: 48,771 पंजीकरणों के साथ 23 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल कर दूसरे स्थान पर है।
- JSW MG Motor India: 42,359 यूनिट्स बेचकर लगभग 20 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ तीसरे स्थान पर है।
इन तीनों दिग्गज वाहन निर्माताओं के पास देश के कुल ई-कार बाजार का संयुक्त रूप से 82.2 प्रतिशत हिस्सा है।