भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में आने वाले चार से पांच वर्षों के दौरान पैसेंजर व्हीकल (PV) और दोपहिया (2W) सेगमेंट के बीच प्रतिस्पर्धा और मुनाफे का अंतर बढ़ सकता है। वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) की एक रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, पैसेंजर व्हीकल बाजार में नए मॉडल्स की तेज एंट्री प्रतिस्पर्धा और कीमतों पर दबाव बनाए रख सकती है। जबकि दोपहिया बाजार में कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा तुलनात्मक रूप से संतुलित रहने की संभावना है।
रिपोर्ट के अनुसार, दोनों सेगमेंट में मांग मजबूत बनी हुई है। लेकिन कंपनियां इस मांग को मुनाफे में बदलने के मामले में अलग-अलग प्रदर्शन कर रही हैं।