Goldman Sachs (गोल्डमैन सैक्स) की रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल में भारत के ऑटो रिटेल बाजार में सभी प्रमुख सेगमेंट्स में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। दोपहिया, पैसेंजर व्हीकल और कमर्शियल व्हीकल तीनों ही श्रेणियों में मांग बनी रही।
दोपहिया वाहनों की ग्रोथ कितनी रही?
दोपहिया वाहनों ने सबसे मजबूत प्रदर्शन किया।
इस सेगमेंट में साल-दर-साल 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई, जबकि तीन महीने के औसत आधार पर यह ग्रोथ करीब 23 प्रतिशत रही।
ग्रामीण बाजारों में बढ़ती मांग और खपत में सुधार इस तेजी की मुख्य वजह रहे।