फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात करोड़ रुपये और Tesla Model 3 इलेक्ट्रिक कार जीतने का मौका, बस करना होगा ये काम!

Mon, 13 Jan 2020 06:08 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Tesla Model 3 Elon Musk China - फोटो : Social Media
इलेक्ट्रिक कार बनाने के लिए दुनियाभर में मशहर कंपनी टेस्ला (Tesla) ने एक खास चैलेंज दिया है। टेस्ला ने हैकर्स को चुनौती दी है उनकी कनेक्टेड कार में बग ढूंढने वाले को वे खास ईनाम देंगे। हाल ही में खबरें आई थीं कि इंटरनेट कनेक्टेड कारों के जरिए आपकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। आने वालें वक्त में Ford, GM और BMW की 100 फीसदी कारें इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ आ रही हैं।      
 
विज्ञापन

2 of 5
Tesla Model 3 - फोटो : Social Media

प्रतियोगिता का नाम "Pwn20wn"

मशहूर बिजनेसमैन एलन मस्क की कंपनी टेस्ला मार्च में वेंकुवर में एक खास प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है। सालाना होने वाली इस प्रतियोगिता का नामं "Pwn20wn" रखा गया है। इस प्रतियोगिता में हैकर्स ही हिस्सा ले पाएंगे। इस प्रतियोगिता के विजेता को ईनाम के तौर पर टेस्ला की विश्वप्रसिद्ध इलेक्ट्रिक कार Model 3 दी जाएगी, जिसकी कीमत 74 लाख रुपये है। साथ ही, कार के सात करोड़ रुपये भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
Pwn20Wn Tesla Model 3 - फोटो : Social Media

पिछले साल किया था हैक

पिछले साल मांर्च में हैकर्स के ग्रुप ने कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम को हैक कर लिया था, जिसके बाद कंपनी की तरफ से उन्हें टेस्ला मॉडल 3 के साथ तकरीबन 25 लाख रुपये दिए गए थे। अमाट कामा और रिचर्ड झू की टीम Fluoroacetate ने हैकिंग प्रतियोगिता के दौरान व्हीकल सिस्टम को हैक किया था। हैकर्स ने कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम को निशाना बनाया था। मॉडल 3 टेस्ला की सबसे पॉपुलर कार है, जिसे चीन में भी बनाया जा रहा है। हाल ही में एलन मस्क ने पहली  पहली मेड इन चाइना कार मॉडल 3 डिलीवर की थी। 

4 of 5
Pwn20Wn Tesla Model 3 - फोटो : Social Media

गलत लेन में घुसी गई थी कार

कार निर्माता कंपनी टेस्ला का कहना है कि यह प्रतियोगिता एक तरह टेस्ट है, जिसमें सिक्योरिटी सिस्टम को सुधार करने में मदद मिलती है। इस प्रतियोगिता में हैकर्स ने ये भी दिखाया था कि कैसे टेस्ला मॉडल S को एक ट्रिक के जरिये हैक करके “एडवर्सियल अटैक” के जरिए गलत लेन में घुसा दिया था। टेस्ला कंपनी सेल्फ ड्राइविंग कारें बनाती हैं, जिनमें ड्राइवर की जरूरत नहीं होती है। कार असिस्ट फीचर और सैंसर्स की मदद की मदद से ये एक फिक्स लेन में चलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
elon musk tesla cars - फोटो : Social Media

अब भीड़ से बातें करेंगी टेस्ला की कारें!

टेस्ला अपनी कारों को इतना एडवांस बनाने जा रही है कि उनकी कारें पैदल चलने वाले यात्रियों से बातें करते दिखाई देंगी। वहीं वे यह भीड़भाड़ वाले रास्ते पर चलते समय लोगों से रास्ता देने के लिए भी कहेंगी। कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर इस नए फीचर के बारे में हिंट दी और कहा कि यह फीचर जल्द ही टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों में भी दिखाई देगा। इसे लेकर हाल ही में एलन मस्क ने एक वीडियो भी शेयर किया था।
 
   
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें