फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2022 Hyundai Venue Facelift: नई वेन्यू फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और क्या हुए बदलाव

Thu, 16 Jun 2022 04:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नई 2022 Hyundai Venue Facelift (2022 ह्यूंदै वेन्यु फेसलिफ्ट) आखिरकार गुरुवार को भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है। अपडेटेड मॉडल लाइनअप 6 ट्रिम्स - E, S, S+, S (O), SX और SX (O) के साथ 10 वैरिएंट्स में उतारा गया है।
विज्ञापन
1 of 7
Hyundai Venue 2022 - फोटो : Hyundai
नई 2022 Hyundai Venue Facelift (2022 ह्यूंदै वेन्यु फेसलिफ्ट) आखिरकार गुरुवार को भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है। अपडेटेड मॉडल लाइनअप 6 ट्रिम्स - E, S, S+, S (O), SX और SX (O) के साथ 10 वैरिएंट्स में उतारा गया है। इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई अहम बदलाव किए गए हैं। जबकि इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन पहले की तरह उपलब्ध हैं। 

कितनी है कीमत
इसके साथ Venue सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के बहुप्रतीक्षित फेसलिफ्ट वर्जन की बिक्री शुरू हो गई है। नई 2022 Hyundai Venue Facelift की कीमत 7.53 लाख रुपये से शुरू होकर 9.99 लाख रुपये तक जाती है। इस कीमत पर नई वेन्यू फेसलिफ्ट एसयूवी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मौजूद लोकप्रिय कारों को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है। इस सेगमेंट में Tata Nexon एसयूवी भारत में  बिकने वाली सभी SUV में सबसे आगे है। हालांकि, नई वेन्यू, आगामी 2022 मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा फेसलिफ्ट एसयूवी के साथ, सेगमेंट-लीडर को एक मजबूत चुनौती देने का लक्ष्य रखती है। 
विज्ञापन

2 of 7
Hyundai Venue 2022 - फोटो : Hyundai
इंट्रोडक्ट्री हैं कीमतें
1.0 लीटर पेट्रोल वैरिएंट की कीमत 7.53 लाख रुपये से शुरू होती है और टर्बो पेट्रोल वैरिएंट की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये तय की गई है। नई वेन्यू डीजल 9.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। ये सबी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली की हैं। कंपनी ने कहा है कि ये इंट्रोडक्ट्री कीमतें हैं। यानी भविष्य में इनकी कीमत में इजाफा हो सकता है।

वेन्यू सब-4-मीटर एसयूवी स्पेस में प्रतिस्पर्धा करती है। यानी यह तुलनात्मक रूप से छोटे फुटप्रिंट से लाभान्वित होती रहती है, जो इसे भीड़भाड़ वाले भारतीय शहरों के लिए आदर्श बनाता है। लेकिन इसका लुक और डिजाइन, फीचर्स और बड़ा केबिन इसकी खूबियां हैं जिसने इसे भारतीय बाजार में एक कामयाब कार बनाया है। 

2022 Hyundai Venue में तीन एक्सेसरीज पैक- Basic (बेसिक), Advance (एडवांस), Supreme (सुप्रीम) मिलेंगी, जिसके तहत 47 एक्सेसरीज उपलब्ध होंगी। 

बुकिंग अमाउंट
नई 2022 Hyundai Venue एसयूवी को खरीदने के इच्छुक ग्राहक 21,000 रुपये की टोकन राशि का भुगतान कर इसे ऑनलाइन या अधिकृत ह्यूंदै डीलरशिप पर बुक कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि कुछ वैरिएंट्स के लिए वेटिंग पीरियड पहले ही 16 हफ्ते तक बढ़ गई है।
विज्ञापन

3 of 7
Hyundai Venue 2022 - फोटो : Hyundai
कैसा है लुक और डिजाइन
नई वेन्यू में आगे और पीछे बड़े स्टाइलिंग बदलाव किए गए हैं। कार के फ्रंट लुक की बात करें तो इसकी नोज की स्टाइलिंग फुल-साइज Hyundai Palisade SUV की नकल करती है, जबकि फ्रंट के कुछ स्टाइलिंग एलिमेंट्स आगामी Tucson SUV और Creta फेसलिफ्ट में भी दिखेंगी जो विदेशों में बेची जाती हैं।

ऑल-न्यू फ्रंट ग्रिल को डार्क क्रोम फिनिश मिलता है। और मुख्य हेडलैंप क्लस्टर की साइज पहले जितनी ही है, लेकिन अब इसमें हाई ट्रिम्स पर एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप मिलते हैं। एलईडी डीआरएल के इंटरनल हिस्सों में बदलाव किया गया है और अब इसे ग्रिल के साथ मिला दिया गया है। फ्रंट बंपर को भी एक चौड़े सेंट्रल एयर इनटेक और ब्लैक कॉन्ट्रास्ट ट्रिम के साथ कुछ बदला गया है।
 

4 of 7
Hyundai Venue 2022 - फोटो : Hyundai
रियर लुक
हालांकि नई एसयूवी के प्रोफाइल में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन इसमें 16-इंच, ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स के लिए एक नया डिजाइन मिलता है। पीछे की तरफ, रीशेप्ड टेल-लैंप में नए एलईडी लाइटिंग एलिमेंट मिलते हैं और अब ये एक हॉरिजंटल लाइट बार के जरिए एक दूसरे से जुड़े हैं। रियर बंपर में रिफ्लेक्टर के साथ नए ब्लैक कॉन्ट्रास्टिंग ट्रिम के साथ स्टाइलिंग भी बदलाव देखने को मिलते हैं। कार के रियर में स्टाइलिंग में किए गए बदलाव से वेन्यू को एक फ्रेश लुक मिलता है। 
विज्ञापन

5 of 7
Hyundai Venue 2022 - फोटो : Hyundai
इंटीरियर
वेन्यू फेसलिफ्ट के अंदर भी बड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें एक नया डुअल-टोन ब्लैक और बेज इंटीरियर कलर स्कीम मिलता है। वेन्यू फेसलिफ्ट में कुछ अहम फीचर अपडेट की बात करें तो मॉडल में अब टू-स्टेप रिक्लाइनिंग रियर सीट्स, एंबियंट लाइट्स, पावर ड्राइवर सीट, स्मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ और डिजिटल क्लस्टर ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है। इसके साथ ही एयर प्यूरीफायर, पीछे के यात्रियों के लिए रियर एसी वेंट के नीचे दिया गया डुअल यूएसबी सी-स्लॉट, वायरलेस फोन चार्जर, पैडल शिफ्टर्स और फोर-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट शामिल हैं। इसमें क्रेटा का नया फोर-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी दिया गया है।

इसके अलावा, वेन्यू फेसलिफ्ट ह्यूंदै के नए फीचर - साउंड्स ऑफ नेचर - के साथ आई है, जैसा कि विदेशों में Genesis (जेनेसिस) लग्जरी कार लाइन-अप में देखा गया है। यह काफी आनंद पहुंचाने वाली आवाजें बजाता है, जैसे चटकने वाली आग या समुद्र की लहरें। 
विज्ञापन

6 of 7
Hyundai Venue 2022 - फोटो : Hyundai
शानदार फीचर्स
फीचर्स अपडेट की बात करें तो, कस्टमाइजेबल थीम के साथ, नई वेन्यू का फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर किआ कैरेंस के जैसे दिखता है। इसमें इन-बिल्ट नेविगेशन के साथ अपडेटेड 8-इंच टचस्क्रीन सिस्टम और पूरी तरह से नया सॉफ्टवेयर मिलता है जो 60 ब्लूलिंक कनेक्टेड कार फीचर्स और ओवर-द-एयर अपडेट को सपोर्ट करता है। यह 10 क्षेत्रीय भाषाओं को भी सपोर्ट करता है। नई वेन्यू के ग्राहक अब एलेक्सा और गूगल वॉयस असिस्टेंट के साथ होम टू कार (H2C) के जरिए कई कार फंक्शन को कंट्रोल कर सकते हैं। और यह फीचर स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं। 

सुरक्षा फीचर्स
नई 2022 Hyundai Venue में ढेर सारे फीचर्स के साथ-साथ एक बेहतर स्ट्रक्चरल ताकत मिलती है। इसकी 30 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स में 6 एयरबैग, औटेमेटिक हेडलैंप, कॉर्नरिंग लैंप, डायनेमिक दिशानिर्देशों के साथ रियर पार्किंग असिस्ट कैमरा, व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट (VSM), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), हिल असिस्ट कंट्रोल, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC)  शामिल हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Hyundai Venue 2022 - फोटो : Hyundai
इंजन पावर और गियरबॉक्स
ह्यूंदै ने नई वेन्यू के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। यह पहले की तरह 1.5-लीटर CRDi डीजल इंजन के साथ ही 1.0-लीटर टर्बो GDi और 1.2-लीटर MPi कप्पा पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलेगा। ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल या आईएमटी के साथ-साथ डीसीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन बरकार रहेगा। 

इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन 83 PS का पावर और 114 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है और इसे पांच-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाता है। इससे ज्यादा पावरफुल टर्बो मोटर है जो 120 PS और 172 Nm का टार्क जेनरेट करती है। जबकि डीजल इंजन 100 PS का पावर और 240 NM का टार्क जेनरेट करता है। टर्बो पेट्रोल इंजन को 6-स्पीड सेमी-ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 7-स्पीड डीसीटी यूनिट से जोड़ा जाता है, वहीं डीजल इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है।

2022 वेन्यू फेसलिफ्ट में तीन ड्राइव मोड भी मिलेंगे जिनमें नॉर्मल, इको और स्पोर्ट शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें