फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

452 km की माइलेज देने वाली Hyundai Kona कल भारत में होगी लांच, जानें कीमत

Mon, 08 Jul 2019 05:01 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
Hyundai कोना - फोटो : hyundai
एक लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार हुंडई अपनी इलेक्ट्रिक कार KONA को भारत में लांच करने जा रही है, जी हां 9 जुलाई को इस गाड़ी से पर्दा उठेगा। कई नए फीचर्स से लैस होगी नई KONA , लेकिन इसमें सबसे बड़ी खासियत होगी इसकी बैटरी जोकि न सिर्फ फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी बल्कि माइलेज भी इतनी देगी कि आप बस लॉन्ग ड्राइव ही करना पसंद करोगे।
विज्ञापन

माइलेज@452km

2 of 3
Hyundai Kona new york motor show
Hyundai KONA में लगी बैटरी इसका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है। इसका 39.2kWh बैटरी वाला वर्जन फुल चार्ज पर  452 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। साथ ही इसकी बैटरी भी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। DC फास्ट चार्जर की मदद से सिर्फ 54 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी। जबकि AC चार्जर के जरिए इसके फुल चार्ज होने में करीब 6 घंटे का समय लग सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीलरशिप पर पहुंची Hyundai KONA

3 of 3
hyundai kona Electric SUV REAR
जानकारी के लिए बता दें कि लांच से पहले ही कोना कंपनी की डीलरशिप्स पर पहुंचने लगी है। Hyundai ने पिछले महीने Kona इलेक्ट्रिक एसयूवी की 25 यूनिट्स डिस्पेच की हैं। इतना ही नहीं कई बार इसे टेस्टिंग के दौरान भी स्पॉट किया गया है। ध्यान देने वाली यह है कि नई कोना भारत में पूरी तरह कम्पलीट्ली बिल्ट यूनिट (CBU) के रूप में आएगी जिसकी वजह से इस पर हैवी इंपोर्ट टैक्स लगेगा। नई कोना की संभावित कीमत 22 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें