फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Grand i10 Nios: नई निओस में CNG, AMT और पेट्रोल इंजन की क्या है अहमियत, ह्यूंदै के सीओओ ने किया खुलासा

Sat, 21 Jan 2023 07:07 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Hyundai Grand i10 NIOS 2023 - फोटो : Hyundai
भारत में कार खरीदारों के बीच स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) (SUV) की ओर झुकाव देखा जा रहा है, क्योंकि वे ज्यादा व्यावहारिक हैं। हालांकि, हैचबैक सेगमेंट अभी भी भारत में वाहन बिक्री का नेतृत्व करता है। ग्राहक बेहतर आराम और फीचर्स की तलाश में हैं, जिसने मारुति स्विफ्ट और ह्यूंदै आई10 जैसी कारों की बिक्री के लिए रास्ता खोल रखा है। 
विज्ञापन

2 of 8
Hyundai Grand i10 NIOS 2023 - फोटो : Hyundai
डीजल हटाया, सीएनजी लाई
इसे देखते हुए, देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Hyundai India (ह्यूंदै इंडिया) ने हैचबैक सेगमेंट में अपनी पेशकश Grand i10 को अपडेट किया है। 5.69 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च की गई नई ग्रैंड आई10 हैचबैक में ह्यूंदै ने एक नए डिजाइन, एडिशनल फीचर्स दी हैं। और डीजल इंजन को हटाकर और सीएनजी वैरिएंट लाकर इसके वैरिएंट लाइनअप को भी नया रूप दिया है। 
विज्ञापन

3 of 8
Hyundai India COO Tarun Garg - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै के लिए है अहम सेगमेंट
Hyundai Grand i10 Nios कंपनी की उन कारों में शुमार है जिनका उत्पादन सबसे लंबे समय से हो रहा है और यह सेगमेंट में कार निर्माता के लिए एक महत्वपूर्ण उत्पाद भी है। लॉन्च के मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए ह्यूंदै इंडिया के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, तरुण गर्ग ने कहा, "यह अभी भी भारत के लिए एक महत्वपूर्ण सेगमेंट है।" 

4 of 8
Hyundai Grand i10 NIOS 2023 - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै ने इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शंस की एक विस्तृत श्रृंखला की पेशकश करने के बजाय, नई Grand i10 Nios में सिर्फ एक पेट्रोल इंजन दिया है, जो या तो 5-स्पीड मैनुअल या AMT के साथ है आती है। नई Grand i10 Nios हैचबैक CNG वैरिएंट में भी उपलब्ध है, लेकिन इसमें टर्बो पेट्रोल ऑप्शन नहीं मिलता है। क्योंकि गर्ग का कहना है कि यह इंजन Nios की बजाए बड़े वाहनों जैसे i20 और Venue के लिए ज्यादा बेहतर है। 
विज्ञापन

5 of 8
Hyundai Grand i10 NIOS 2023 - फोटो : Hyundai
इसलिए नहीं दिया टर्बो इंजन
गर्ग आगे कहते हैं कि जब निओस की बात आती है, तो इसके लिए एएमटी, सीएनजी, पेट्रोल इंजन और मैनुअल गियरबॉक्स सबसे अच्छे हैं। सीओओ कहते हैं कि निओस का कप्पा इंजन बिना टर्बोचार्जर के ग्राहकों को जो चाहिए वह प्रदान करने के लिए काफी अच्छा है। 
विज्ञापन

6 of 8
Hyundai Grand i10 NIOS 2023 - फोटो : Hyundai
गर्ग कहते हैं, डीजल इंजन के साथ भी यही बात है, क्योंकि ह्यूंदै ने उन्हें लाइनअप से भी हटा दिया है, और इनमें दिलचस्पी घटी है। वह कहते हैं कि इस सेगमेंट में डीजल इंजन की मांग कम है, और एक अनुकूलित लाइनअप की पेशकश करने के लिए, ह्यूंदै ने डीजल ट्रिम्स को अपने लाइनअप से हटाने का फैसला किया है। 
विज्ञापन

7 of 8
Hyundai Grand i10 NIOS 2023 - फोटो : Hyundai
सीएनजी पर फोकस
हालांकि, इस बार ह्यूंदै सीएनजी पावर पर फोकस कर रही है। गर्ग का कहना है कि सीएनजी i10 Nios की रणनीति का अहम हिस्सा है। 2020 में ह्यूंदै हर महीने लगभग 1,000 CNG कारों की औसत बिक्री कर रही थी, और 2021 में, ह्यूंदै ने देखा कि यह संख्या हर महीने 3,000 यूनिट तक बढ़ गई है। और पिछले साल ह्यूंदै ने हर महीने औसतन 5,000 CNG कारों की बिक्री की है। 
विज्ञापन

8 of 8
Hyundai Grand i10 NIOS 2023 - फोटो : Hyundai
31 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी
ह्यूंदै ने 2021 के मुकाबले 2022 में CNG कारों के साथ मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की है। गर्ग ने बताया कि पिछले साल एक लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री के साथ ग्रैंड i10 Nios के पास इस सेगमेंट में लगभग 31 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी है। इसका मतलब है कि फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट के साथ कम से कम 25,000 यूनिट्स बेची गईं। अब, 6 एयरबैग, फुटवेल लाइटिंग, और ऑडियो के साथ एक रिवर्स कैमरा जैसी कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स के साथ, ह्यूंदै हैचबैक बाजार हिस्सेदारी का एक बड़ा हिस्सा हासिल करना चाहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें