Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने एलान किया है कि वह मई 2026 से अपनी कारों की कीमतों में 1 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी।
इसका असर Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा), Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू), Hyundai Verna (ह्यूंदै वर्ना), Hyundai Exter (ह्यूंदै एक्सटर) और Hyundai i20 (ह्यूंदै आई20) सहित पूरी लाइनअप पर पड़ेगा।
भले ही 1 प्रतिशत बढ़ोतरी छोटी लगे, लेकिन बड़े पैमाने पर बिकने वाले मॉडलों की ऑन-रोड कीमत पर इसका सीधा असर पड़ेगा।