MG ZS EV Interior
- फोटो : Youtube
दो वेरियंट में होगी लॉन्च
MG ZS EV की कड़ी टक्कर Hyundai Kona से होनी है और यह कोना से लंबी है। MG ZS EV को दो वेरियंट एक्सक्लूसिव और एक्साइट में लॉन्च किया जाएगा। वहीं यह सफेद, नीले और लाल रंगी की कलर स्कीम में मिलेगी। शुरुआत में यह कार दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद और अहमदाबाद में ही उपलब्ध होगी।
इसके एक्सक्लूसिव वेरियंट में R17 अलॉय व्हील्स, एलईडी डीआरएल, क्रोम एक्सटीरियर ट्रिम, इंटीग्रेटेड इंटीरियर के साथ बॉडी कलर ORVMs मिलेंगे। वहीं इसमें लेदर अपहोल्स्ट्री, 20.32 सेमी डिस्प्ले के साथ iSmart 2.0 कनेक्ट कार टेक्नोलॉजी, छह स्पीकर, ऑटो हेडलैंप्स और क्रूज कंट्रोल का फीचर मिलेगा।
वहीं इसके एक्साइट वेरियंट में लेदर अपहोस्ट्री, बटन स्टार्ट, डुअल पैनल सनरूफ, क्रोम डोर हैंडल्स, PM 2.5 एयरफिल्टर, पॉवर ड्राइवर सीट, रेन सेंसिंग वाइपर्स, पॉवर फोल्डिंग मिरर्स, iSmart 2.0 कनेक्ट कार टेक्नोलॉजी और हीटेड मिरर्स मिलेंगे।