फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई 2020 Hyundai Creta को रीलॉन्च करने की तैयारी, वजह कर देगी हैरान!

Thu, 21 May 2020 05:47 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
2020 Hyundai Creta - फोटो : PTI
वायरस और लॉकडाउन के कारण कंपनियां ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से नए वाहनों को लॉन्च करने पर जोर दे रही हैं। हाल ही में कई दो पहिया और चार पहिया वाहनों को ऑनलाइन ही लॉन्च किया गया है। आगे भी कंपनियों की यही तैयारी है। दरअसल सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए कंपनियां ऐसा कर रही हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि अभी लॉकडाउन के चलते ग्राहक भी डीलरशिप पर नहीं पहुंच रहे हैं। खबरों के मुताबिक इसी कड़ी में Hyundai भी अपनी नई Creta को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दोबारा लॉन्च कर सकती है। 
विज्ञापन

2 of 5
2020 hyundai Creta - फोटो : Hyundai

16 मार्च को हुई थी लॉन्च

एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी नई Creta की ओर ध्यान खींचने के लिए ऐसा कर रही है। इसके लिए कंपनी डिजिटल प्लेटफॉर्म का सहारा ले रही है। बता दें कि नई Hyundai Creta को भारत में 16 मार्च को लॉन्च किया गया था। हालांकि कुछ दिन बाद ही बढ़ते वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन शुरू हो गया था। कंपनी का मानना है कि लॉकडाउन के कराण लोगों का ध्यान Creta की तरफ नहीं गया है। इसलिए कंपनी ग्राहकों को इस तरीके से दोबारा टारगेट करना चाहती है। वहीं Hyundai ने अपनी मिड-साइज वरना फेसलिफ्ट मॉडल को भी ऑनलाइन लॉन्च कर दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Hyundai Creta - फोटो : Amar Ujala

कंपनियों का है ऑनलाइन लॉन्चिंग पर फोकस

वायरस के चलते यही नहीं अन्य कंपनियां भी अपने वाहनों को ऑनलाइन लॉन्च कर रही हैं। किआ मोटर्स अपनी बहुप्रतीक्षित सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Kia Sonet को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लॉन्च करेगी। इसके अलावा महिंद्रा और एमजी मोटर्स भी अपनी हाल में आने वाली नई कारों को ऑनलाइन लॉन्च करेंगी। वहीं कंपनियां मौजूदा स्थिति को देखते हुए ऑनलाइन बिक्री और होम डिलीवरी पर भी ध्यान दे रही हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा, होंडा, मारुति, ह्यूंदै और रेनो समेत कई कंपनियों ने ऑनलाइन बिक्री सुविधा शुरू कर दी है। 

4 of 5
Hyundai Creta

तीन इंजन विकल्प

Hyundai Creta 2020 पांच वेरिएंट में उपलब्ध है- E (ई), EX (ईएक्स), S (एस), SX (एसएक्स) और SX(O),एसएक्स (ओ)। नई क्रेट में किआ सेल्टोस में लगाए गए इंजन का ही इस्तेमाल किया गया है। इस एसयूवी में इंजन BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला इंजन मिलता है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.4-लीटर टर्बो जीडीआई पेट्रोल इंजन मिलता है। तीनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प भी मिलते हैं। नई क्रेटा में लगे डीजल इंजन को 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hyundai Creta 2020 - फोटो : Hyundai

9.99 लाख रुपये है शुरूआती कीमत 

नई क्रेटा एसयूवी में इंजन के तीन विकल्प उपलब्ध हैं। इनमें 113 बीएचपी पावर वाला 1.5-लीटर पेट्रोल, 113 बीएचपी पावर वाला 1.5-लीटर डीजल और 138 बीएचपी पावर वाला 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन शामिल हैं। नई क्रेटा की शुरुआती कीमत  9.99 लाख से शुरू होती है जो कि 17.20 लाख रुपये तक जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें