दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Hyundai (ह्यूंदै) ने 2022 Grand Creta (2022 ग्रैंड क्रेटा) को दक्षिण अफ्रीका में लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी ने एक्जीक्यूटिव और एलीट ट्रिम लेवल में अपने वाहन पोर्टफोलियो का विस्तार किया है।
प्लेटफॉर्म
2022 Grand Creta एक तीन-पंक्ति एसयूनी है और यह K2 प्लेटफॉर्म का एक मॉडिफाइड वर्जन है जो किआ सेल्टोस और ह्यूंदै वेन्यू में इस्तेमाल किया गया है। एक्सटीरियर डिजाइन को प्री-फेसलिफ्ट क्रेटा से लिया गया है जिसे पहली बार 2019 में एशियाई क्षेत्रों में पेश किया गया था।
विज्ञापन
2 of 5
Hyundai Grand Creta 2022
- फोटो : Hyundai
इंजन पावर और ट्रांसमिशन
दक्षिण अफ्रीका में ग्राहक 2022 Grand Creta को दो इंजन विकल्पों में से चुन सकेंगे। पहला 156 hp और 191 Nm टार्क के साथ एक नेचुरली एस्पिरेटेड 2.0-लीटर 4-सिलेंडर यूनिट है। जबकि दूसरा ऑप्शन 1.5-लीटर टर्बोडीजल 4-सिलेंडर यूनिट है जो 113 hp और 250 Nm का टार्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। लेकिन ग्राहक 6-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। दोनों मॉडल फ्रंट-व्हील ड्राइव हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Hyundai Grand Creta 2022
- फोटो : Hyundai
फीचर्स
2022 Hyundai Grand Creta के एक्जीक्यूटिव ट्रिम में मिलने वाले स्टैंडर्ड फीचर्स में एक रियर-व्यू कैमरा, एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 8.0-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, एलईडी हेडलाइट्स और 17-इंच व्हील्स शामिल हैं। जबकि एलीट ट्रिम में एक्जीक्यूटिव ट्रिम में मिलने वाले स्टैंडर्ड फीचर्स के साथ ही 10.2-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 18-इंच व्हील जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।
4 of 5
Hyundai Grand Creta 2022
- फोटो : Hyundai
साइज और बूट स्पेस
जब अन्य बाजारों में बेची जाने वाली स्टैंडर्ड ह्यूंदै क्रेटा की तुलना में, ग्रैंड क्रेटा 7.8 इंच लंबी है और इसमें 5.9 इंच लंबा व्हीलबेस मिलता है, जिससे ह्यूंदै वाहन में तीसरी पंक्ति को शामिल कर पाई है। एसयूवी का बूट स्पेस 180 लीटर है, जिसमें तीसरी पंक्ति अपनी सीधी स्थिति में है और इसे फोल्ड करने पर बूट स्पेस 1,670 लीटर तक हो जाता है।
कीमत
इन पहलुओं में, 2022 Hyundai Grand Creta एसयूवी Hyundai Alcazar के जैसी लगती है जिसे लगभग एक साल पहले भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। 2022 Hyundai Grand Creta की शुरुआती कीमत 449,900 रैंड (लगभग 23 लाख रुपये) रखी गई है।