फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai: ह्यूंदै की कारें हुई महंगी, जानें Venue, Creta, Alcazar एसयूवी की नई कीमतें

Tue, 03 May 2022 07:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
New Hyundai Creta - फोटो : Agency (File Photo)
दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Hyundai (ह्यूंदै) भारत में अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाने वाली लेटेस्ट कार निर्माता कंपनी है। बढ़ती लागत वाहन निर्माताओं को अपने मॉडलों की कीमतों में इजाफे के लिए मजबूर कर रही है। सेमीकंडक्टर चिप्स की वैश्विक कमी और उत्पादन के घटते स्तर के कारण वाहनों की कीमतों का बढ़ना जारी है। 
विज्ञापन

2 of 7
Hyundai Alcazar - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै ने भारत में अपने एसयूवी लाइनअप की कीमतों में बढ़ोतरी की है जिसमें Venue (वेन्यू), Creta (क्रेटा) और Alcazar (अलकाजर) शामिल हैं। तीनों एसयूवी एक ही प्लेटफॉर्म के मॉडिफाइड वर्जन पर आधारित हैं जो विभिन्न श्रेणियों की जरूरतों को पूरा करती हैं। Hyundai की लाइनअप में सबसे छोटी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Venue है जबकि  मिड-साइज Creta का 7-सीटर वर्जन Alcazar है। 
विज्ञापन

3 of 7
Hyundai Venue iMT - फोटो : Hyundai
Hyundai Venue की कीमतें 
एंट्री-लेवल एसयूवी Hyundai Venue की कीमतों में 12,100 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। ह्यूंदै की इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमतें 7.11 लाख रुपये से शुरू होती हैं और 11.84 लाख रुपये (दोनों कीमतें एक्स-शोरूम) तक जाती हैं। वेन्यू के SX डीजल वैरिएंट को छोड़कर सभी वैरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। वेन्यू के बेस E वैरिएंट की कीमतों में सबसे ज्यादा 1.72 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। 

4 of 7
Hyundai Venue - फोटो : Hyundai
इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के सभी पेट्रोल वैरिएंट्स की कीमतों में समान रूप से 12,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जबकि डीजल वैरिएंट में 12,100 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह आठ ट्रिम्स - E, S, S+, S(O), SX, SX(O) एग्जीक्यूटिव, SX+ और SX(O) में पेश की जाती है। 
विज्ञापन

5 of 7
Hyundai Creta 2020 - फोटो : For Refernce Only
Hyundai Creta की कीमतें
ह्यूंदै की मिड-साइज एसयूवी Hyundai Creta की बात करें तो इस कॉम्पैक्ट सी-सेगमेंट एसयूवी की कीमत में 21,100 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। बेस E वैरिएंट और टॉप-स्पेक SX(O) वैरिएंट की कीमतों में क्रमशः 21,000 रुपये और 21,100 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

बाकी पेट्रोल से चलने वाले वैरिएंट की कीमतों में समान रूप से 18,100 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। क्रेटा के पेट्रोल वैरिएंट की कीमत 10.44 लाख रुपये से शुरू होती है और 18.15 लाख रुपये तक जाती हैं। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं।  
विज्ञापन

6 of 7
2020 hyundai Creta - फोटो : Hyundai
जबकि कॉम्पैक्ट एसयूवी के डीजल वैरिएंट की कीमत अब 10.91 लाख रुपये से लेकर 18.18 लाख रुपये (दोनों कीमतें एक्स-शोरूम) तक है। Ceta के बेस डीजल इंजन वाले बेस E वैरिएंट की कीमतों में सबसे ज्यादा 21,100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। बाकी लाइनअप की कीमतों में 18,100 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Hyundai Alcazar - फोटो : Hyundai
Hyundai Alcazar की कीमतें
ह्यूंदै की तीन-पंक्ति वाली मिड-साइज एसयूवी Alcazar की कीमत अब पेट्रोल इंजन के लिए 16.44 लाख रुपये से 19,95 लाख रुपये और डीजल इंजन के लिए 16.85 लाख रुपये से 19.99 लाख रुपये के बीच है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। डीजल से चलने वाले Alcazar के टॉप-स्पेक सिग्नेचर ट्रिम को छोड़कर, 7-सीटर एसयूवी के सभी वैरिएंट की कीमतों में समान रूप से 10,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें