फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Car Offers: ह्यूंदै अपने चुनिंदा मॉडलों पर दे रही है दो लाख रुपये तक की छूट, ऑफर सिर्फ अगस्त तक

Thu, 03 Aug 2023 06:05 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Hyundai i20 - फोटो : hyundai
Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) अगस्त के महीने में अपनी कुछ कारों पर 2 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है। यह ऑफर i20, i20 N Line, Grand i10 Nios, Aura, Alcazar और Kona Electric जैसे मॉडलों पर दिए जा रहे हैं। बेनिफिट्स में नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट और सरकारी कर्मचारियों के लिए बेनिफिट्स शामिल हैं। हालांकि ह्यूंदै ने अपने कुछ सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल जैसे Creta, Venue और Verna को इस योजना से बाहर रखा है।
विज्ञापन

2 of 6
Hyundai i20 N Line - फोटो : Hyundai
Hyundai i20, i20 N Line
ह्यूंदै i20 और i20 N Line दोनों मॉडल्स पर 40,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है। अगर कोई ऐसी कार खरीदना चाहता है जिसकी कीमत लगभग 10 लाख हो और जो फीचर्स से भरपूर हो तो यह प्रीमियम हैचबैक उसके लिए मुफीद है। यह हाई-स्पेक एस्टा (ओ) वैरिएंट में 26.03-सेमी एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और नेविगेशन सिस्टम के साथ आती है।
 
विज्ञापन

3 of 6
Hyundai Grand i10 NIOS 2023 - फोटो : Hyundai
Hyundai Grand i10 Nios
ह्यूंदै की हैचबैक कार Grand i10 Nios (ग्रैंड i10 नियोस) 43,000 रुपये तक के बेनिफिट्स के साथ उपलब्ध है। ऑफर के तहत नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बेनिफिट्स शामिल हो सकते हैं। कार में 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल यूनिट है जो मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। यह कार एक सीएनजी वैरिएंट में भी उपलब्ध है।
 

4 of 6
Hyundai Aura - फोटो : Hyundai
Hyundai Aura
ह्यूंदै अपनी Aura (ऑरा) सेडान कार को अगस्त के महीने में 33,000 रुपये तक के बेनिफिट्स के साथ बेच रही है। कार में वायरलेस फोन चार्जिंग, पुश बटन के साथ स्मार्ट की, कीलेस एंट्री, क्रूज कंट्रोल जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
Hyundai Alcazar - फोटो : Hyundai
Hyundai Alcazar
कार निर्माता अगस्त में Hyundai Alcazar (ह्यूंदै अलकजार) एसयूवी पर 20,000 रुपये तक के बेनिफिट्स की पेशकश कर रहा है। यह मॉडल 6-सीटर और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में तीनों पंक्तियों के लिए हाइट एडजस्टेबल हेडरेस्ट के साथ आता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hyundai Kona Electric - फोटो : Hyundai
Hyundai Kona Electric
वाहन निर्माता अपनी इलेक्ट्रिक कार Hyundai Kona Electric (ह्यूंदै कोना इलेक्ट्रिक) पर 2 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स दे रहा है। जो जुलाई में दिए जा रहे 1 लाख रुपये के बेनिफिट्स से दोगुनी है। यह ब्रांड का पहला फुल-इलेक्ट्रिक वाहन है जिसे देश में लॉन्च किया गया था। यह 39.2 kWh लिथियम-आयन पॉलिमर बैटरी के साथ आता है जो 136 PS का पावर और 395 Nm का टॉर्क देता है।


अस्वीकरण: ये छूट सांकेतिक आंकड़े हैं और ग्राहकों को ऑफर डिटेल्स के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें