फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Aura Facelift 2023: न्यू जेनरेशन ह्यूंदै ऑरा सब-कॉम्पैक्ट सेडान हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Mon, 23 Jan 2023 01:28 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Mr. Unsoo Kim – MD & CEO, HMIL and Mr. Tarun Garg with Aura Facelift 2023 - फोटो : Hyundai
Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने सोमवार को न्यू जेनरेशन Aura (ऑरा) सब-कॉम्पैक्ट सेडान को लॉन्च कर दिया। इसके साथ ही सेडान को फीचर्स, पावरट्रेन और टेक्नोलॉजी में कई अपडेट  हासिल हुए हैं। कंपनी ने नई Hyundai Aura Facelift 2023 की एक्स-शोरूम कीमत  6,29,600 रुपये रखी है। कंपनी ने एलान  किया है कि यह कार की इंट्रोडक्ट्री कीमत हैं। यानी भविष्य में इसकी कीमतों में इजाफा होगा। कंपनी ने Hyundai Aura 2023 की आधिकारिक बुकिंग पहले ही शुरू कर दी थी। 2019 में अपनी शुरुआत के बाद ऑरा को यह पहला बड़ा अपडेट मिला है। नई ह्यंदै ऑरा एडवांस्ड कंफर्ट और सेफ्टी फीचर्स के साथ आकर्षक मॉडर्न डिजाइन के साथ आती है। सेगमेंट में कई पहले और बेस्ट फीचर्स के साथ, नई Hyundai AURA मोबिलिटी एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने का वादा करती है। 
विज्ञापन

2 of 6
Hyundai Aura Facelift 2023 - फोटो : Hyundai
बुकिंग डिटेल्स
नई Hyundai Aura फेसलिफ्ट को 11,000 रुपये की टोकन राशि का भुगतान कर बुक किया जा सकता है। 

कंपनी की उम्मीदें
नई कार की लॉन्च के मौके पर ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड के एमडी और सीईओ, उनसू किम ने कहा, "नई Hyundai Aura ग्राहकों की आकांक्षाओं से परे कई सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास फीचर्स और टेक्नोलॉजी प्रदान करके ग्राहकों के ड्राइविंग एक्सपीरियंस में क्रांति लाएगी। हमने मॉडर्न भारतीय परिवारों के लिए एक विश्व स्तरीय उत्पाद देने की दिशा में काम किया है जो पहले की तरह सुरक्षा प्रदान करेगा। एक ग्राहक-केंद्रित ब्रांड के रूप में, यह सीमाओं को आगे बढ़ाने और हमारे श्रेणी के अग्रणी उत्पादों के जरिए ग्राहकों की खुशी सुनिश्चित करने का निरंतर प्रयास रहा है। नई Hyundai Aura इस बेंचमार्क को और भी ऊंचा सेट करती है, जो हमारे सबसे पसंदीदा ग्राहकों के स्मार्ट मोबिलिटी लाइफ में सार्थक अनुभव जोड़ती है।

 
विज्ञापन

3 of 6
Hyundai Aura Facelift 2023 - फोटो : Hyundai
लुक में हुआ बदलाव
सेडान के लुक और डिजाइन की बात करें तो, इसमें नया ब्लैक फ्रंट ग्रिल और नए डिजाइन वाले बम्पर पर नए LED DRLs मिलते हैं। अन्य हाइलाइट्स में 15-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील, दरवाजे के हैंडल पर क्रोम फिनिश, रियर क्रोम गार्निश और एक रियर विंग स्पॉइलर हैं। सेडान के साइज में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पहले की तरह इसकी लंबाई 3,995 mm, चौड़ाई 1,680 mm और ऊंचाई 1,520 mm है। जबकि इसके व्हीलबेस की लंबाई 2,450 mm है। 

कलर ऑप्शन
यह पोलर व्हाइट, टाइटन ग्रे, टाइफून सिल्वर, स्टारी नाइट (न्यू), टील ब्लू और फेयरी रेड जैसे 6 सिंगल-टोन रंगों में उपलब्ध है।

4 of 6
Hyundai Aura Facelift 2023 - फोटो : Hyundai
30 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स 
ह्यूंदै के मुताबिक यह कॉम्पैक्ट सेडान 30 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स से लैस है। इसके साथ ही इसमें कई फर्स्ट और बेस्ट-इन-सेगमेंट फीचर्स मिलते हैं। इस 5-सीटर सेडान में स्टैंडर्ड तौर पर 4 एयरबैग (ड्राइवर, यात्री और साइड एयरबैग) दिए गए हैं, इसके साथ ही इसमें 6 एयरबैग का ऑप्शन भी मिलता है। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो, एएमटी वैरिएंट में स्टैंडर्ड तौर पर और मैनुअल में ऑप्शन के तौर पर ईएससी (इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल), वीएसएम (व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट) और हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (एचएसी) जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही हाईलाइन में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स और बर्गलर अलार्म भी मिलता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
Hyundai Aura Facelift 2023 - फोटो : Hyundai
इंटीरियर और फीचर्स
इंटीरियर की बात करें तो यह नए सीट फैब्रिक डिजाइन और ऑरा ब्रांडिंग के साथ पैटर्न, ग्लॉसी ब्लैक इंसर्ट, लेदर से लिपटे स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब, क्रोम फिनिश वाले गियर नॉब और पार्किंग लीवर टिप और इनर डोर हैंडल पर मेटल फिनिश के साथ आता है। एमआईडी के साथ एक नया 3.5 इंच का क्लस्टर, टाइप सी यूएसबी फास्ट चार्जर और फुटवेल लाइटिंग 2023 ह्यूंदै ऑरा में मिलने वाले नए फीचर्स हैं। इसके साथ ही इसमें एक वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 8-इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वॉयस रिकग्निशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, क्रूज कंट्रोल, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल ORVMs, पुश बटन स्टार्ट / स्टॉप के साथ एक स्मार्ट की जैसे फीचर्स मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hyundai Aura Facelift 2023 - फोटो : Hyundai
इंजन पावर और गियरबॉक्स
इंजन और पावर
कार के परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं हुआ है। Hyundai Aura 2023 में 1.2-लीटर 4-सिलेंडर कप्पा पेट्रोल इंजन मिलता है, जो आरडीई-अनुपालन और ई20 फ्यूल रेडी है। नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 6,000 rpm पर 83 PS का पावर और 4,000 rpm पर 113.8 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि सीएनजी पर यह इंजन 6,000 rpm पर 69 PS और 4,000 rpm पर 95.2 Nm का आउटपुट देता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड एमटी या एएमटी ट्रांसमिशन मिलता है। जबकि सीएनजी वैरिएंट 5-स्पीड एमटी में भी उपलब्ध है। 

वारंटी
2023 Hyundai Aura में McPherson Strut का फ्रंट सस्पेंशन और रियर में एक कपल्ड टॉर्सियन बीम एक्सल है। ग्राहकों को तीन साल/1 लाख किमी की वारंटी दी जाएगी, जिसे सात साल तक बढ़ाया जा सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें