फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2024 Hyundai Alcazar: ह्यूंदै अल्काजार नए अवतार में लॉन्च, मिले 70 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स, जानें कीमत

Mon, 09 Sep 2024 05:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
2024 Hyundai Alcazar Facelift SUV - फोटो : Hyundai
दक्षिण कोरिया की ऑटो दिग्गज ह्यूंदै ने भारतीय बाजार में सोमवार को अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Hyundai Alcazar (ह्यूंदै अल्काजार) का लेटेस्ट एडिशन आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया। कंपनी ने 2024 Hyundai Alcazar की शुरुआती कीमत 14.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की है। कंपनी ने एलान किया है कि यह इसकी इंट्रोडक्ट्री कीमतें हैं। यानी भविष्य में इनमें इजाफा हो सकता है। 
विज्ञापन

2 of 11
2024 Hyundai Alcazar Facelift SUV - फोटो : Hyundai
अल्काजर को अक्सर बेहद लोकप्रिय ह्यूंदै क्रेटा का बड़ा वर्जन माना जाता है। और हालांकि इसे भारत में उसी स्तर की सफलता नहीं मिली है। यह अभी भी उन लोगों के बीच एक अपेक्षाकृत लोकप्रिय विकल्प है जो एमपीवी की व्यावहारिकता और जगह चाहते हैं, लेकिन एसयूवी के लुक के साथ।

अल्काजार को जून 2021 में भारत में पहली बार लॉन्च किया गया था। इसने अपने विशाल और फीचर-लोडेड केबिन के साथ-साथ इंजन और ट्रांसमिशन विकल्पों की अधिकता को रेखांकित करने की कोशिश की है। 
विज्ञापन

3 of 11
2024 Hyundai Alcazar Facelift SUV - फोटो : Hyundai
2024 Hyundai Alcazar में नया क्या है?
लेटेस्ट ह्यूंदै अल्काजार कई मायनों में पिछले मॉडल से काफी अलग है। मुख्य रूप से, इसके बाहरी डिजाइन को एच-आकार वाले एलईडी डीआरएल, क्वाड बीम एलईडी हेडलाइट्स, एक कहीं ज्यादा स्पष्ट ग्रिल और मोटे स्किड प्लेट्स के साथ एक महत्वपूर्ण अपडेट हासिल हुआ है। अल्काजर की ओवरऑल डिजाइन लैंग्वेज काफी हद तक, भारत में इस साल की शुरुआत में लॉन्च की गई नई क्रेटा के डिजाइन जैसी है। 

4 of 11
2024 Hyundai Alcazar Facelift SUV - फोटो : Hyundai
अल्काजार में 18-इंच डायमंड-कट एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। और इसमें कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स, एक नया टेलगेट डिजाइन और एक नया स्पॉइलर भी मिलता है। साइज की बात करें तो, नई अल्काजार अपने आउटगोइंग मॉडल की तुलना के बराबर है। इसकी लंबाई 4,560 मिमी, चौड़ाई 1,800 मिमी और ऊंचाई 1,700 मिमी है। व्हीलबेस भी 2,760 मिमी के साथ समान ही है।
विज्ञापन

5 of 11
2024 Hyundai Alcazar Facelift SUV - फोटो : Hyundai
इंजन ऑप्शन और पावर
नई ह्यूंदै अल्काजर दो इंजन विकल्पों के साथ आएगा। इसमें एक 1.5L टर्बो GDi पेट्रोल इंजन है जो 158 bhp का पावर और 253 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड DCT के साथ जोड़ा जाएगा। इसमें एक 1.5L U2 CRDi डीजल मोटर भी है जो 114 bhp और 250 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। यह इंजन या तो छह-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या छह-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट के साथ जोड़ा गया है। 
विज्ञापन

6 of 11
2024 Hyundai Alcazar Facelift SUV - फोटो : Hyundai
कितनी है माइलेज
नई ह्यूंदै अल्काजर एसयूवी 20.4 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देगी। कार निर्माता ने ARAI द्वारा परीक्षण किए गए अनुसार 2024 अल्काजार के ईंधन दक्षता आंकड़े साझा किए। परीक्षण परिणामों के अनुसार, टर्बो पेट्रोल इंजन वाले वेरिएंट ट्रांसमिशन विकल्पों के आधार पर 17.5 किमी प्रति लीटर और 18 किमी प्रति लीटर के बीच का माइलेज देंगे। एसयूवी का डीजल वर्जन ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वेरिएंट्स के साथ 18.1 किमी प्रति लीटर और मैनुअल ट्रांसमिशन यूनिट्स के साथ 20.4 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा। 
विज्ञापन

7 of 11
2024 Hyundai Alcazar Facelift SUV - फोटो : Hyundai
फीचर्स
ह्यूंदै ने केबिन के लिए नए कलर के साथ अल्काजार एसयूवी के इंटीरियर को भी अपडेट किया है। एसयूवी को अब अपने लेटेस्ट अवतार में डुअल-टोन नोबल ब्राउन और हेज नेवी कलर स्कीम मिलती है। डैशबोर्ड को भी एक नए डुअल-स्क्रीन सेटअप के साथ अपडेट किया गया है जिसमें 10.25-इंच का डिजिटल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और इसी तरह का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है। एसयूवी अन्य फीचर्स भी देती है जैसे डुअल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, 8-स्पीकर बोस प्रीमियम साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, दूसरी पंक्ति के यात्रियों के लिए वेंटिलेटेड सीटें और बहुत कुछ शामिल है। 

8 of 11
2024 Hyundai Alcazar Facelift SUV - फोटो : Hyundai
सेफ्टी फीचर्स
ह्यूंदै ने 2024 अल्काजर को लेवल 2 एडीएएस टेक्नोलॉजी सहित 70 से ज्यादा सेफ्ची फीचर्स के साथ पेश किया है। एडीएएस फीचर्स स्मार्ट क्रूज कंट्रोल, सराउंड व्यू मॉनिटर, ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग एंड अवॉयडेंस असिस्ट, लेन कीपिंग असिस्ट, ड्राइवर अटेंशन वार्निंग जैसे 19 खासियतों के साथ आती है। नई अल्काजार में 40 सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं जिसमें छह एयरबैग, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, डिजिटल की, हिल डिसेंट कंट्रोल, फ्रंट पार्किंग सेंसर, रेन सेंसिंग वाइपर और बहुत कुछ मिलता है। 

9 of 11
2024 Hyundai Alcazar Facelift SUV - फोटो : Hyundai
कलर ऑप्शन
ह्यूंदै नई अल्काजार को आठ मोन-टोन और एक डुअल-टोन एक्सटीरियर कलर ऑप्शन के साथ पेश कर रही है। इनमें नया रोबस्ट एमराल्ड मैट और टाइटन ग्रे मैट रंग शामिल हैं। इसके अलावा रोबस्ट एमराल्ड, स्टारी नाइट, रेंजर खकी, फियरी रेड, अबिस ब्लैक, एटलस व्हाइट और ब्लैक रूफ डुअल-टोन विकल्प के साथ एटलस व्हाइट जैसे रंग शामिल हैं। 

10 of 11
2024 Hyundai Alcazar Facelift SUV - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै अल्काजार के वेरिएंट और कीमत
2024 ह्यूंदै अल्काजार चार वेरिएंट्स में आती है - एग्जीक्यूटिव, प्रेस्टीज, प्लेटिनम और सिग्नेचर। वाहन निर्माता अपनी इस एसयूवी को दो तरह के सीटिंग कॉन्फिगरेशन के साथ पेश करना जारी रखता है। जिसमें छह-सीटर वर्जन के साथ-साथ सात-सीटर विकल्प भी शामिल है। जबकि पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत 14.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, इंट्रोडक्ट्री) से शुरू होती है। वहीं डीजल वेरिएंट 15.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की इंट्रोडक्ट्री कीमत पर उपलब्ध है। 
विज्ञापन

11 of 11
2024 Hyundai Alcazar Facelift SUV - फोटो : Hyundai
मुकाबला
ह्यूंदै अल्काजर का भारतीय कार बाजार में Kia Carens (किआ केरेन्स), Tata Safari (टाटा सफारी), Mahindra XUV700 (महिंद्रा एक्सयूवी700) और MG Hector Plus (एमजी हेक्टर प्लस) जैसे प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबला करेगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें