फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Care Tips: घर के बाहर पार्क करते हैं बाइक? चोरी से बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Wed, 21 May 2025 04:38 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Protect Bike From Theft: देश में हर महीने लाखों की संख्या में बाइक-स्कूटर बिकते हैं, लेकिन हजारों की संख्या में चोरी भी हो जाते हैं। बाइक चोरी की घटनाएं दिनों-दिन बढ़ती जा रही हैं। खासकर जब लोग अपनी बाइक घर के बाहर पार्क करते हैं, तो यह चोरों के लिए आसान टारगेट बन जाती है। ऐसे में अगर आप भी अपनी बाइक को रोजाना घर के बाहर पार्क करते हैं, तो सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 7
नहीं होगी मोटरसाइकिल चोरी - फोटो : AI
अकसर सुनने में आता है कि कोई व्यक्ति अपनी बाइक खड़ी करके गया और वापस लौटा तो गायब मिली। चोर घर के बाहर से बाइक उड़ा ले जाते हैं। हालांकि, अगर आप कुछ तरीके अपनाएं तो अपनी बाइक को चोरी होने से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...
विज्ञापन

2 of 7
Tyre Lock - फोटो : Freepik
मजबूत लॉक का इस्तेमाल करें
बाइक में सिर्फ हैंडल लॉक लगाना काफी नहीं है। इसके अलावा एक मजबूत व्हील लॉक या डिस्क ब्रेक लॉक का भी इस्तेमाल करें। यह चोरों को बाइक चोरी करने से रोक सकता है। आप चेन पर घर का ताला लगाकर भी बाइक को लॉक कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
एयरटैग से रोकी जा सकती है चोरी - फोटो : एपल
GPS ट्रैकर लगवाएं
आजकल बाजार में कई तरह के GPS ट्रैकर उपलब्ध हैं, जिन्हें बाइक में आसानी से लगाया जा सकता है। बाइक और कार के लिए तो अब पॉकेट साइज ट्रैकर डिवाइस भी आने लगे हैं। आप इस डिवाइस को बाइक की सीट के नीचे या किसी सुरक्षित जगह में रख सकते हैं। ये आपकी बाइक की रियल टाइम लोकेशन बताते हैं और चोरी की स्थिति में बाइक को ट्रैक करने में मदद कर सकते हैं।

4 of 7
CCTV Demo - फोटो : AI
CCTV कैमरा लगवाएं
अगर संभव हो तो घर के बाहर या पार्किंग एरिया में एक CCTV कैमरा लगवाएं। इससे चोर वारदात करने से पहले कई बार सोचेंगे और अगर चोरी हो भी जाए तो फुटेज से चोर की पहचान की जा सकती है।
विज्ञापन

5 of 7
अंधेरे में बाइक पार्क न करें - फोटो : Hero Motocorp
अंधेरे में बाइक पार्क न करें
हमेशा बाइक को ऐसी जगह पार्क करें जहां रोशनी हो और लोगों की आवाजाही बनी रहती हो। सुनसान और अंधेरी जगहें बाइक चोरी के लिए मुफीद होती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
बाइक को ऐसे करें लॉक - फोटो : Triumph Motorcycles
बाइक को खंभे या ग्रिल से लॉक करें
अगर संभव हो तो बाइक को किसी मजबूत खंभे या ग्रिल से चेन लॉक की मदद से बांध दें। इससे बाइक को उठाकर ले जाना मुश्किल हो जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अलार्म सिस्टम का इस्तेमाल करें - फोटो : KTM
अलार्म सिस्टम का इस्तेमाल करें
आजकल मार्केट में ऐसे अलार्म डिवाइसेस भी उपलब्ध हैं, जो किसी भी अनजान हरकत पर तेज आवाज करने लगते हैं। इससे चोर घबरा सकते हैं और बाइक को छोड़कर भाग सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें