फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CNG Car Mileage: क्या आप चाहते हैं आपकी सीएनजी कार दे ज्यादा माइलेज? तो जरूर अपनाएं ये पांच काम के टिप्स

Fri, 07 Mar 2025 07:55 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर देखा जाता है कि लोग अपनी सीएनजी कार की सही देखभाल नहीं करते। जिससे कार की परफॉर्मेंस और माइलेज पर असर पड़ता है।
विज्ञापन
1 of 6
CNG Car Mileage - फोटो : Adobe Stock
भारत में CNG (सीएनजी) कारों की मांग लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल की तुलना में यह ज्यादा किफायती होती है, इसलिए जो लोग रोज लंबी दूरी तय करते हैं, उनके लिए सीएनजी कार एक बेहतरीन विकल्प है। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि लोग अपनी सीएनजी कार की सही देखभाल नहीं करते। जिससे कार की परफॉर्मेंस और माइलेज पर असर पड़ता है। अगर आपको भी ऐसी परेशानी हो रही है, तो इन 5 बातों का ध्यान जरूर रखें, ताकि आपकी सीएनजी कार बेहतर परफॉर्म करे और माइलेज भी अच्छा मिले।
विज्ञापन

2 of 6
CNG Car - फोटो : Adobe Stock
सीएनजी कार की समय पर सर्विस कराएं
सीएनजी कार की सर्विस हमेशा समय पर करानी चाहिए, क्योंकि इससे कार की परफॉर्मेंस बेहतर होती है और माइलेज भी बढ़ता है। ध्यान रखें कि सर्विस सिर्फ अथॉराइज्ड सर्विस सेंटर से ही कराएं। ताकि कार के इंजन और सीएनजी सिस्टम की सही तरीके से जांच हो सके।
विज्ञापन

3 of 6
CNG Cars - फोटो : Adobe Stock
लीकेज की जांच करें
सीएनजी सिलेंडर और उससे जुड़ीं पाइप को समय-समय पर चेक करें, क्योंकि इनमें लीकेज हो सकता है। कई बार गैस धीरे-धीरे लीक होती रहती है और हमें पता भी नहीं चलता, जिससे माइलेज कम हो जाता है। इसलिए नियमित रूप से सीएनजी सिस्टम की जांच करवाना बहुत जरूरी है।

4 of 6
CNG Cars - फोटो : Adobe Stock
वाल्व की जांच करना न भूलें
सीएनजी किट में लगे वाल्व को भी समय-समय पर चेक करें। कई बार वाल्व खराब हो जाता है और गैस लीक होने लगती है, जिससे कार का माइलेज गिर जाता है। अगर वाल्व में कोई समस्या दिखे, तो तुरंत उसे ठीक कराएं या बदलवा लें।
विज्ञापन

5 of 6
Car Tips - फोटो : Adobe Stock
टायर में सही एयर प्रेशर बनाए रखें
सीएनजी कार के सभी टायरों में सही एयर प्रेशर होना बहुत जरूरी है। हर हफ्ते कम से कम एक बार यह जरूर चेक करें कि टायरों में कंपनी द्वारा सुझाया गया प्रेशर है या नहीं। सही एयर प्रेशर से न सिर्फ कार की परफॉर्मेंस बेहतर होती है, बल्कि माइलेज भी बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Car Tips - फोटो : Adobe Stock
गाड़ी की स्पीड पर रखें ध्यान
सीएनजी कार की माइलेज बढ़ाने के लिए इसे 40-50 किमी प्रति घंटा की स्पीड पर चलाना सबसे बेहतर होता है। ज्यादा तेज चलाने से माइलेज पर असर पड़ सकता है। अगर आपको 30 सेकंड से ज्यादा रुकना हो, तो इंजन बंद कर दें, इससे गैस की बचत होगी। इसके अलावा, क्लच और एक्सीलरेटर का सही तरीके से इस्तेमाल करें। ताकि कार स्मूद चले और माइलेज अच्छा मिले।

अगर इन 5 जरूरी बातों का ध्यान रखा जाए, तो आपकी सीएनजी कार न सिर्फ बेहतर परफॉर्म करेगी, बल्कि कम खर्च में ज्यादा माइलेज भी देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें