2020 Honda WR-V
- फोटो : Amar Ujala
Honda WR-V
होंडा की क्रोसओवर एसयूवी 2020 WR-V फेसलिफ्ट की बात करें, तो इसका काफी समय से इंजतार है। कंपनी बहुत पहले ही टीजर जारी कर चुकी है। लेकिन अब इसकी फाईनल लॉन्चिंग की तैयारी है और इसी महीने जून में उतारा जा सकता है। खबरें हैं कि कुछ डीलरशिप्स के पास इसे स्पॉट किया गया है और 21 हजार रुपये देकर इसकी बुकिंग भी कराई जा सकती है। इसमें नई ग्रिल, एलईडी प्रोजेक्टर लैंप्स, सी-शेप्ड एलईडी टेललैंप्स और गनमैटल फीनिश अलॉय व्हील्स मिलेंगे। यह एसयूवी 5-स्पीड बीएस6 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आएगी, जो 88 बीएचपी की पावर और 110 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं अभी यह केवल पेट्रोल इंजन में ही मिलेगी, डीजल इंजन बाद में आएगा। इसके मुकाबला ह्यूंदै वेन्यू, विटारा ब्रेजा, टाटा नेक्सन, फोर्ड इकोस्पोर्ट और महिंद्रा XUV300 से है। इसकी 8.25 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।