फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda WR-V: नए अवतार में आई होंडा की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी डब्ल्यूआर-वी, ब्रेजा, नेक्सन को देगी टक्कर

Wed, 02 Nov 2022 09:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Honda WR-V SUV - फोटो : Honda
Honda Cars (होंडा कार्स) ने बुधवार को न्यू जेनरेशन WR-V सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को पेश किया है। जापानी कार निर्माता ने इस नई एसयूवी को पहले इंडोनेशियाई बाजारों के लिए पेश किया है। यह एसयूवी मौजूदा जेनरेशन के साथ भारत में भी बेची जाती है। होंडा ने अपनी नई पीढ़ी में डब्ल्यूआर-वी एसयूवी को नए लुक और फीचर्स के साथ पूरी तरह से नए अवतार में पेश किया है। यह अब भारत में बेचे जाने वाले मॉडल की तुलना में साइज में बड़ा है, और यह कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ भी आता है। 
विज्ञापन

2 of 6
Honda WR-V SUV - फोटो : Honda
नई Honda WR-V होंडा कॉन्सेप्ट आरएस एसयूवी का प्रोडक्शन वर्जन है। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेचे जाने वाले CR-V और HR-V जैसे होंडा के बड़े मॉडल से स्टाइलिंग एलिमेंट्स लिए गए हैं। ऑल-नई Honda WR-V उस प्लेटफॉर्म को साझा करती है जिसने भारत में पिछली पीढ़ी के सिटी और लेटेस्ट Honda Amaze को पेश किया था। 
विज्ञापन

3 of 6
Honda WR-V SUV - फोटो : Honda
इंजन पावर
मैकेनिकल डिटेल्स की बात करें तो, इसमें उसी इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो भारत में बेची जाने वाली होंडा सिटी में दी गई है। यानी 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या सीवीटी के साथ मिलकर 121 bhp का पावर और 145 Nm का पीक टार्क जेनरेट करता है। 

4 of 6
Honda WR-V SUV - फोटो : Honda
लुक और डिजाइन
नई Honda WR-V में एंगुलर रैपअराउंड हेडलैम्प्स हैं मिलते हैं। इसकी ग्रिल फ्रंट बंपर के साथ मिल जाती है जो लुक के लिहाज से RS SUV कॉन्सेप्ट से काफी मिलती-जुलती है। इसमें चौड़े एयरडैम है और बंपर सिंपल हैं। कार के पीछे के हिस्से में एक कंट्रास्ट लुक वाले बंपर के साथ हॉरिजंटल एलईडी टेल-लैंप हैं। इसमें बड़े व्हील आर्च हैं जो 16/17-इंच (वैरिएंट के अनुसार) अलॉय व्हील्स के लिए हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Honda WR-V SUV - फोटो : Honda
दो स्टाइलिंग पैकेज
नई होंडा डब्ल्यूआर-वी को दो स्टाइलिंग पैकेजों के साथ पेश किया गया है। पहला WR-V E (डब्ल्यूआर-वी ई) जो कि एक साधारण डिजाइन और छोटे 16 इंच अलॉय व्हीलस के साथ आता है। और दूसरा WR-V RS (डब्ल्यूआर-वी आरएस) जिसमें 17 इंच के बड़े अलॉय व्हील्स हैं। साथ ही एक्सटीरियर, इंटीरियर और नई ग्रिल पर पर स्पोर्टी रेड एक्सेंट मिलते हैं। इसमें एक ऑल-ब्लैक इंटीरियर भी है और इसमें डुअल-टोन एक्सटीरियर पेंट स्कीम होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Honda WR-V SUV - फोटो : Honda
फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो, नई WR-V के हायर वैरिएंट में 4.2-इंच MID के साथ एनालॉग डायल, रिमोट इंजन स्टार्ट और AC जैसे फीचर्स भी हैं। इसमें बूट स्पेस 380 लीटर का है और 220 मिमी का ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है।

सेफ्टी फीचर्स
सुरक्षा के लिए इस एसयूवी में 6 एयरबैग, लेन कीपिंग असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें