फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda Motorcycle: होंडा मोटरसाइकिल ने त्योहारों में किया बढ़िया प्रदर्शन, अक्तूबर में बेची 449,391 यूनिट्स

Wed, 02 Nov 2022 04:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Honda Activa 6G - फोटो : Honda Motorcycle
Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI), होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने अक्तूबर महीने के बिक्री आंकड़ों का एलान किया है। कंपनी ने अक्तूबर महीने में कुल 449,391 यूनिट्स डिस्पैच कीं, जिसमें 425,969 यूनिट्स घरेलू बाजार में बेची गईं और 23,422 यूनिट्स का निर्यात किया गया। वहीं, अक्तूबर 2021 में कंपनी ने 432,229 यूनिट्स बेचीं थीं, जिसमें 394,645 यूनिट्स घरेलू बाजार में बिकीं थीं और 37,584 यूनिट्स का निर्यात हुआ था। 
विज्ञापन

2 of 5
होंडा सीबी 200 एक्स - फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी के सेल्स परफोर्मेंस पर, होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेजीडेंट एवं सीईओ, आत्सुशी ओगाता ने कहा, "दो साल की चुनौतीपूर्ण अवधि के बाद इस साल त्योहारों का सीजन सकारात्मक रूझान लेकर आया है, जिसके चलते हमने वास्तव में विकास के आंकड़े दर्ज किए हैं। जश्न जोर-शोर से चल रहा है और आने वाले समय में विकास की अच्छी संभाावनाओं के साथ, हमें विश्वास है कि बाजार में इसी तरह मजबूत मांग जारी रहेगी।" 
विज्ञापन

3 of 5
होंडा की स्कूटी - फोटो : Honda Motorcycle
होंडा के लिए अक्तूबर किन मायनों में रहा खास:

कॉर्पोरेट
होंडा के प्रोडक्ट्स की आसान उपलब्धता और टिकाऊपन का प्रदर्शन करते हुए एचएमएसआई ने उपभोक्ताओं के लिए सुलभता बढ़ाने के प्रयास में अपनी तरह के पहले आउटडोर कैंपेन 'फ्लोटिंग शोरूम इन द बैकवॉटर्स ऑफ केरल' का लॉन्च किया।

कारोबार की उपलब्धियां
महाराष्ट्र में ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाते हुए एचएमएसआई ने क्षेत्र में 80 लाख दोपहिया यूनिट्स की कुल बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया। 

4 of 5
Honda CB300F - फोटो : Honda Motorcycle
नेटवर्क में विस्तार
उपभोक्ताओं तक पहुंच बढ़ाते हुए एचएमएसआई ने रायगढ़ (छत्तीसगढ़), कामारेड्डी (तेलंगाना), कटिहार और सुपॉल (बिहार) तथा विशाखापटनम (आन्ध्र प्रदेश) में नए रैड विंग आउटलेट्स का उद्घाटन किया। साथ ही राजकोट (गुजरात), नई दिल्ली में नए आउटलेट्स और हैदराबाद (तेलंगाना) में दो आउटलेट्स के साथ अपने बिगविंग नेटवर्क का विस्तार किया।

सड़क सुरक्षा
एचएमएसआई ने भिवानी (हरियाणा), चित्तौड़गढ़ (राजस्थान), मिर्ज़ापुर (उत्तर प्रदेश) में सड़क सुरक्षा जागरुकता शिविरों का आयोजन किया। कंपनी ने बैंगलुरू (कर्नाटक) में अपने सेफ्टी ड्राइविंग एजुकेशन सेंटर (एसडीईसी) की दूसरी सालगिरह और करनाल (हरियाणा) में अपने ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क की 5वीं सालगिरह का जश्न मनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Honda Shine - फोटो : Honda Motorcycle
कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व
सुरक्षित सेनिटेशन के लिए उचित बुनियादी ढांचे के निर्माण की आवश्यकता का महत्व समझते हुए होंडा इंडिया फाउन्डेशन (एआईएफ) ने विट्ठलपुर (गुजरात) के 350 घरों में शौचालय बनवाए, जिससे 1750 से अधिक लोगों को लाभ हो रहा है।

मोटरस्पोर्ट्स
रेपसोल होंडा टीम के राइडर मार्क मार्कीज ने ऑस्ट्रेलियन ग्रांड प्रिक्स में रोचक दूसरे स्थान पर फिनिश के साथ अपना 100वां पोडियम हासिल किया। 2022 आईएनएमआरसी के पांचवें राउंड का समापन आईडेमिट्सु होंडा एसके69 रेसिंग टीम के राजीव सेथु द्वारा नेशनल चैम्पियनशिप प्रो-स्टॉक 165 सीसी में दूसरे स्थान पर जीत के साथ हुआ। इंटरनेशनल रेसिंग की बात करें तो होंडा रेसिंग इंडिया के राजीव सेथु और सेंथिल कुमार ने एशिया रोड रेसिंग चैम्पियनशिप (एआरआरसी) के चौथे राउण्ड के अंत में कुल 11 पॉइन्ट्स हासिल किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें