नए साल की शुरुआत होते ही बाइक कंपनियां भी अपने वाहनों को अपडेट कर रही हैं। इसी क्रम में होंडा ने अपनी 110cc बाइक Honda Livo को भी अपडेट कर दिया है। कंपनी ने Honda Livo 2025 को लॉन्च किया है जिसमें कुछ नए फीचर्स और विजुअल अपग्रेड किए गए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने अब नई लीवो को OBD2 कंप्लेट के अनुसार अपडेट कर दिया है। आइए जानते हैं नई लीवो में क्या नए फीचर्स और अपडेट मिल रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 4
Honda Livo को मिला नया लुक
- फोटो : HMSI
Honda Livo 2025 की नई स्टाइलिंग
नई होंडा लीवो का फ्यूल टैंक अब पहले से अधिक मस्कुलर है। इसके अलावा बॉडी पैनल पर स्ट्राइकिंग ग्राफिक्स दिए गए हैं जो बाइक को अट्रैक्टिव बना रहे हैं। इस बाइक को 2 वेरिएंट्स में पेश किया गया है, इसमें ड्रम और डिस्क का ऑप्शन शामिल है। इसके अलावा बाइक को 3 कलर ऑप्शन्स के साथ पेश किया गया है।
विज्ञापन
3 of 4
Honda Livo 2025
- फोटो : HMSI
Honda Livo 2025 के नए फीचर्स
नई होंडा लीवो अप कई सारे अपडेटेड फीचर्स के साथ आ रही है। इसमें अब फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर दिया गया है, जो रियल टाइम माइलेज, डिस्टेंस टू एम्पटी, सर्विस ड्यू इंडिकेटर, गियर पोजिशन इंडिकेटर और ईको इंडिकेटर जैसी जानकारियां शो करता है। इसके अलावा इस नई लीवो में सेफ्टी के लिए साइड स्टैंड कट-ऑफ फीचर भी दिया गया है।
Honda Livo 2025 की कीमत
अगर कीमत की बात करें तो ये 110cc की सबसे किफायती बाइक्स में शामिल है। नई होंडा लीवो की कीमत कंपनी ने काफी कंपिटिटिव रखी है। बाजार में इसका मुकाबला हीरो स्प्लेंडर प्लेस और टीवीएस स्टार सिटी जैसी बाइक्स से होगा।