Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) अगले महीने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी एक नई मिड-साइज एसयूवी पेश करने वाली है। ऑल-न्यू Honda Elevate (होंडा एलिवेट) एसयूवी 6 जून, 2023 को भारत में अपना ग्लोबल डेब्यू करेगी। अपने वर्ल्ड प्रीमियर से पहले, जापानी कार निर्माता ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एसयूवी का एक टीजर आधिकारिक तौर पर जारी किया है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि नई होंडा एलिवेट कैसी हो सकती है।
विज्ञापन
2 of 4
Honda Elevate SUV
- फोटो : Honda Cars India
कैसी होगी होंडा एलिवेट एसयूवी
आगामी होंडा एलिवेट एसयूवी में उसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किए जाने की संभावना है जो पांचवीं पीढ़ी की होंडा सिटी सेडान में मिलता है। इसकी लंबाई लगभग 4.2-4.3 मीटर होगी और इसका डिजाइन विदेशी बाजार में बिकने वाली CR-V (सीआर-वी) और HR-V (एचआर-वी) एसयूवी के डिजाइन जैसा हो सकता है। उम्मीद की जा सकती है कि यह मिड-साइज एसयूवी काफी फीचर्स से भरपूर होगी और इसे लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी भी मिलेगा। हालांकि, एसयूवी के लेटेस्ट टीजर के मुताबिक इसमें एक सामान्य इलेक्ट्रिक सनरूफ दिखाई दे रहा है, जिससे लगता है कि इसमें पैनोरमिक सनरूफ नहीं होगा।
विज्ञापन
3 of 4
Honda Elevate SUV
- फोटो : Honda
इंजन और गियरबॉक्स
सिटी सेडान की तरह, होंडा एलिवेट एसयूवी के साथ दो पावरट्रेन विकल्पों की पेशकश करने की संभावना है। पहला 121 बीएचपी 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन होगा, जिसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और सीवीटी के साथ जोड़ा जाएगा। इसे दो इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ 1.5-लीटर एटकिंसन साइकिल पेट्रोल स्ट्रांग हाइब्रिड यूनिट भी मिलनी चाहिए जो एक ई-सीवीटी से जुड़ी होगी।
कीमत और मुकाबला
नई होंडा एलिवेट एसयूवी 6 जून, 2023 को भारत में अपना ग्लोबल डेब्यू करेगी, जबकि बाजार में इसकी लॉन्च इस साल अगस्त के महीने में हो सकता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपये से 18 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है। Honda Elevate काफी प्रतिस्पर्धा वाले मिड-साइस एसयूवी सेगमेंट में Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Suzuki Grand Vitara जैसी कारों को सीधे टक्कर देगी।