Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) ने त्योहारों के मौसम को देखते हुए, अपनी लोकप्रिय एसयूवी एलिवेट के लिए एक नया स्पेशल एडिशन मॉडल पेश किया है। Honda Elevate Apex Edition (होंडा एलेवेट एपेक्स एडिशन) V और VX ट्रिम लेवल पर आधारित है और सीमित मात्रा में उपलब्ध होगा।
कितनी है कीमत
15,000 रुपये की अतिरिक्त लागत पर, नया स्पेशल एडिशन कुछ एक्सटीरिय और इंटीरियर कॉस्मेटिक बदलाव के साथ आता है। होंडा एलेवेट एपेक्स एडिशन V MT वेरिएंट के लिए 12.86 लाख रुपये, एक्स-शोरूम से शुरू होता है और VX CVT वेरिएंट के लिए 15.25 लाख रुपये तक जाता है।
विज्ञापन
2 of 7
Honda Elevate Apex Edition
- फोटो : Honda
क्या है खास
एपेक्स एडिशन पैकेज में सामने और पीछे के बंपरों पर सिल्वर हाइलाइट्स के साथ पियानो ब्लैक एक्सेंट शामिल किए गए हैं। साथ ही नए पियानो ब्लैक डोर गार्निश भी हैं। इसमें फ्रंट फेंडर और टेलगेट पर लगाए गए एपेक्स एडिशन के एम्बलेम भी हैं।
इंटीरियर
एसयूवी के इंटीरियर की बात करें तो, एपेक्स एडिशन में रेगुलर टैन और ब्लैक इंटीरियर के बजाय नया डुअल-टोन आइवरी और ब्लैक कलर स्कीम मिलता है। केबिन को डैशबोर्ड और डोर पैनल पर लेदरेट ट्रिम के साथ अपग्रेड किया गया है। जो पहले टॉप-ऑफ-द रेंज ZX स्पेक में ही मिलते थे।
4 of 7
Honda Elevate SUV (Representative Image)
- फोटो : Honda
एपेक्स एडिशन में विशेष सीट अपहोल्स्ट्री, कुशन और एंबिएंट लाइटिंग भी शामिल है। V और VX ट्रिम के अन्य सभी फीचर्स एक जैसे हैं। दिलचस्प बात यह है कि एक्सटीरिय और इंटीरियर दोनों पैकेज खरीदे जा सकते हैं। इंटीरियर पैकेज 10,000 में उपलब्ध है और एक्सटीरियर पैकेज 5,000 रुपये में उपलब्ध है।
विज्ञापन
5 of 7
Honda Elevate SUV
- फोटो : Honda
इंजन पावर
होंडा एलेवेट 1.5L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आता है। पावरट्रेन 120 bhp का पावर और 145 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन छह स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या CVT से जुड़ा होता है।
विज्ञापन
6 of 7
Honda Elevate SUV
- फोटो : Honda
सीएनजी ऑप्शन
पहले यह पता चला था कि एलेवेट के साथ-साथ अन्य होंडा मॉडल जैसे कि अमेज और सिटी को सीएनजी विकल्पों के साथ खरीदा जा सकता है। हालांकि, अन्य कंपनियों की कारें फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट के साथ आती हैं। लेकिन इससे उलट, होंडा इन सीएनजी किट्स को डीलरशिप के जरिए एक आफ्टरमार्केट ऐड-ऑन के रूप में बेचता है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि होंडा ने पहले कभी भी आधिकारिक तौर पर सीएनजी की पेशकश नहीं की है।
कितनी है सीएनजी किट की कीमत
इन सीएनजी किट्स को मैनुअल और CVT दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन वाले तीनों मॉडलों में लगाया जा सकता है। इच्छुक खरीदार होंडा वाहनों पर सीएजी किट और इंस्टॉलेशन के लिए 75,000 रुपये से 85,000 रुपये अतिरिक्त भुगतान करने की उम्मीद कर सकते हैं। डीलरशिप इन सीएजी किट पर एक साल की वारंटी भी दे रहे हैं।