फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda Civic e HEV: अब होंडा की ये कार बनी सबसे सुरक्षित, यूरो एनसीएपी क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग

Thu, 17 Nov 2022 05:36 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Honda Civic e:HEV Euro NCAP Saftey Crash Test - फोटो : Euro NCAP
Honda Civic e:HEV (होंडा सिविक ई: एचईवी) ने Euro NCAP (यूरो एनसीएपी) सेफ्टी टेस्ट के लेटेस्ट राउंड में अधिकतम 5-स्टार रेटिंग हासिल किया गया है। एडल्ट पैसेंजर सेफ्टी के लिए, फ्रंटल इम्पैक्ट में Honda e:HEV ने कुल 16 में से 13.6 पॉइंट्स और लेटरल इम्पैक्ट में 16 पॉइंट्स का फुल स्कोर हासिल किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिविक का पैसेंजर कंपार्टमेंट फ्रंटल ऑफसेट टेस्ट में स्थिर रहा। जबकि चालक की छाती की सुरक्षा को कमजोर के रूप में आंका गया था, चालक और यात्री दोनों के घुटनों और फीमर की सुरक्षा को अच्छा पाया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
2022 Honda Civic - फोटो : Honda
यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि टेस्ट किया गया मॉडल भारत में बेचा जाने वाला मॉडल नहीं है। क्योंकि टेस्ट किए गए मॉडल में कुल 11 एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं, जिसमें सामने बैठने वाले दोनों लोगों के लिए घुटने के लिए एयरबैग शामिल हैं। जो फ्रंट इम्पैक्ट (सामने के प्रभाव) और साइड एयरबैग के दौरान चोट को कम करने के लिए आगे और पीछे की सीट के यात्रियों की सुरक्षा के लिए हैं। जबकि भारत में बिकने वाली सिविक में सिर्फ 6 एयरबैग मिलते हैं। एक फ्रंट सेंटर एयरबैग भी है जो साइड इफेक्ट के दौरान ड्राइवर और सामने वाले यात्री के बीच टकराव को रोकने के लिए पहली बार दिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Honda Civic BS6 - फोटो : For Reference Only
11वीं पीढ़ी की सिविक में फ्रंट डोर स्टिफनर और रियर व्हील आर्च फ्रेम भी मिलते हैं जो साइड इम्पैक्ट परफॉरमेंस को बेहतर बनाने का वादा करते हैं। ये एक पूरी-चौड़ाई वाले ब्रेस से जुड़े होते हैं जो फर्श और रेसिन बल्कहेड के बीच जुड़ने वाले किनारे को सपोर्ट करते हैं। 

4 of 5
Honda Civic - फोटो : For Reference Only
चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन कैटेगरी में भी कार ने फ्रंटल इम्पैक्ट में 16 में से 13 और लेटरल इम्पैक्ट में 16 में से 16 स्कोर किया। यह इंटीग्रेटेड ISOFIX माउंटिंग पॉइंट्स की बदौलत हासिल किया गया जो लेटेस्ट यूरोपीय आई-साइज स्टैंडर्ड के अनुरूप हैं। नई सिविक में वाइडर 100-डिग्री व्यू कैमरा और फॉरवर्ड कोलिशन वार्निंग सिस्टम भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Honda Jazz BS6 2020 - फोटो : Honda
होंडा सिविक CR-V (सीआर-वी) और Jazz (जैज) जैसी कारों की फैमिली में शामिल हो गई है, जिसे यूरो एनसीएपी द्वारा अधिकतम 5-स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें