फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda City VS Hyundai Verna: फीचर्स, माइलेज और परफॉर्मेंस में किसने मारी बाजी? खरीदने से पहले जान लें ये बातें

Sun, 24 May 2026 02:51 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

2026 Honda City Facelift vs Hyundai Verna: भारतीय कार बाजार में प्रीमियम सेडान सेगमेंट फिर चर्चा में है। एक तरह अपडेटेड डिजाइन और नए फीचर्स के साथ लॉन्च हुई ह्यूंदै सिटी फेसलिफ्ट है, तो वहीं, दूसरी तरफ हाई-टेक और पावरफुल अंदाज वाली ह्यूंदै वर्ना है।  इनकी तुलना तेज हो गई है। दोनों ही कार ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। यहां जानिए दोनों में कौन ज्यादा पावरफुल है...
विज्ञापन
1 of 7
Honda City Facelift vs Hyundai Verna - फोटो : एआई जनरेटेड
Premium family sedan India: कुछ दिन पहले लॉन्च हुई होंडा सिटी फेसलिफ्ट (2026 Honda City Facelift) ने आते ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करना शुरू कर दिया। साथ ही इसका ह्यूंदै वर्ना के साथ मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। ये दोनों ही प्रीमियम सेडान गाड़ियां है, जो अपने-अपने अंदाज में ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। ऐसे में खरीददारों का कंफ्यूजन भी बढ़ता जा रहा है। Honda City जहां आराम, स्मूद ड्राइव और भरोसेमंद अनुभव के लिए जानी जाती है, वहीं Hyundai Verna अपने फीचर्स, टेक्नोलॉजी और टर्बो परफॉर्मेंस की वजह से युवाओं की पसंद बनी हुई है।
विज्ञापन

2 of 7
Honda City Facelift vs Hyundai Verna - फोटो : एआई जनरेटेड
जेब पर कौन सी पड़ेगी भारी?
अगर बजट की बात करें, तो दोनों कारों की शुरुआती कीमतों में बहुत ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलता है, लेकिन टॉप वेरिएंट्स में होंडा का हाइब्रिड मॉडल थोड़ा प्रीमियम पोजीशन पर आता है। होंडा सिटी फेसलिफ्ट की शुरुआती कीमत करीब 11.99 लाख से शुरू होकर लगभग 20.99 लाख रुपये तक जाती है (इस टॉप रेंज में कंपनी का एडवांस स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट भी शामिल है)। वहीं, ह्यूंदै वर्रा की कीमत लगभग 10.98 लाख से शुरू होकर 18.40 लाख रुपये तक जाती है। शुरुआती मॉडल के लिहाज से वरना थोड़ी किफायती बैठती है।
विज्ञापन

3 of 7
Honda City Facelift vs Hyundai Verna - फोटो : एआई जनरेटेड
डिजाइन और साइज
  • लुक्स और डाइमेंशन के मामले में दोनों ही गाड़ियां एक दूसरे के पूरक हैं।  होंडा ने कार के मूल ढांचे को पूरी तरह बदलने के बजाय उसके मौजूदा आकर्षक पैकेज को और ज्यादा शार्प और मॉडर्न तरीके से तैयार किया है। इसमें आपको नया फ्रंट एंड ग्रिल, अपडेटेड स्टाइलिश लाइटिंग और नए स्पोर्टी अलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं। हालांकि, कार के अंदर का केबिन लेआउट काफी हद तक पहले जैसा ही रखा गया है। लंबाई में सिटी आगे है (4,583 mm), लेकिन इसका व्हीलबेस 2,600 mm है।
  • वहीं, ह्यूंदै वर्ना का डिजाइन बेहद बोल्ड, फ्यूचरिस्टिक और स्ट्रेच्ड (लंबा और चौड़ा) दिखाई देता है। भले ही इसकी लंबाई सिटी से थोड़ी कम (4,535 mm) हो, लेकिन इसका व्हीलबेस 2,670 mm है। बड़ा व्हीलबेस होने की वजह से केबिन के अंदर काफी शानदार स्पेस मिलता है।

4 of 7
Honda City Facelift vs Hyundai Verna - फोटो : एआई जनरेटेड
फीचर्स किसमें ज्यादा हैं? 
  • अगर आत फीचर्स और आधुनिक गैजेट्स की करें, तो इसमें ह्यूंदै वर्ना ने बाजी मारी है। इमें आपको इंटीरियर में ड्यूल 10.25-इंच की बड़ी कंबाइंड स्क्रीन्स (इन्फोटेनमेंट + इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर), गर्मियों के लिए वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, थिएटर जैसा फील देने वाला 8-स्पीकर का प्रीमियम बॉस ऑडियो सिस्टम और एडवांस कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलती है।
  • जबकि इसके होंडा ने अपनी सिटी फेसलिफ्ट में रोजमर्रा की जरूरत के सभी फीचर्स बहुत अच्छे और सलीके से जोड़े हैं, लेकिन जब आप दोनों के टॉप वेरिएंट्स की तुलना करते हैं, तो यह फीचर्स के मामले में वर्ना जितनी लोडेड नजर नहीं आती।
विज्ञापन

5 of 7
Honda City Facelift vs Hyundai Verna - फोटो : एआई जनरेटेड
कौन-सी गाड़ी ज्यादा सुरक्षित?
सुरक्षा के मामले में दोनों ही ब्रांड्स ने कोई समझौता नहीं किया है। दोनों ही कार्स में छह एयरबैग्स को पूरी तरह से स्टैंडर्ड (यानी बेस वेरिएंट से ही) कर दिया गया है। इसके अलावा, दोनों कारों के हायर (टॉप) वेरिएंट्स में दुर्घटनाओं से बचाने वाली आधुनिक ADAS ( एडवांस ड्राइवर असिस्टेंड सिस्टम) टेक्नोलॉजी भी ऑफर की जा रही है, जो हाईवे पर ग्राहकों को दमदार सुरक्षा दे सकती है।
विज्ञापन

6 of 7
Honda City Facelift vs Hyundai Verna - फोटो : एआई जनरेटेड
इंजन और परफॉर्मेंस में किसने बाजी मारी
अगर दोनों कार्स की इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें, तो ये ग्राहकों की पसंद पर भी निर्भर करता है। इसे आसानी से समझने के लिए नीचे टेबल देखें...
 
इंजन   होंडा सिटी फेसलिफ्ट ह्ययंदै वर्ना
नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 1.5L Engine: 119 bhp पावर / 145 Nm टॉर्क (6MT / CVT) 1.5L Engine: 113 bhp पावर / 114 Nm टॉर्क
स्पेशल / टर्बो विकल्प स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड: 124.48 bhp पावर + 253 Nm टॉर्क (e-CVT के साथ जबरदस्त माइलेज) 1.5L टर्बो-पेट्रोल: 157 bhp पावर / 253 Nm टॉर्क (6MT / 7DCT) 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Honda City Facelift vs Hyundai Verna - फोटो : एआई जनरेटेड
आपके लिए कौन सी रहेगी बेहतर?
  • एक बार फिर यह पूरी तरह आपकी पसंद पर निर्भर करता है। अगर आप एक बेहद स्मूथ, रिफाइंड इंजन और फैमिली के लिए सबसे आरामदायक रियर सीट (पिछली सीट) चाहते हैं, या आप शहर में ज्यादा ड्राइव करते हैं और हाइब्रिड वेरिएंट के जरिए डीजल जैसी बेहतरीन माइलेज (बचत) चाहते हैं। साथ ही आपकी ड्राइविंग स्टाइल रिलैक्स, स्मूथ और पूरी तरह से फैमिली-ओरिएंटेड है। तो होंडा सिटी आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है।
  • वहीं, अगर आप टेक्नोलॉजी ज्यादा चाहते हैं और आपको केबिन में ढेर सारे फीचर्स, कटिंग-एज टेक्नोलॉजी और शानदार स्क्रीन चाहिए या आपको टर्बो इंजन की स्पोर्टी, आक्रामक परफॉर्मेंस और तेज रफ्तार से प्यार है। साथ ही आप एक मॉडर्न, यूनिक बाहरी लुक और फ्यूचरिस्टिक केबिन डिजाइन पसंद करते हैं। तो ह्ययंदै एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें