फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी में Honda की BS6 कारों पर जबरदस्त छूट, बचा सकते हैं दो लाख रुपये तक!

Mon, 03 Feb 2020 01:21 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Honda Cars Plant India - फोटो : Social Media
जनवरी का महीना जैपनीज कंपनी होंडा के लिए खुशगवार नहीं रहा है। पहले महीने में ही होंडा की बिक्री में 71 फीसदी की गिरावट आई है। खास बात यह रही कि होंडा देश की अकेली कंपनी है जिसने जनवरी 2020 में डीलरों को केवल BS6 गाड़ियां ही भेजी, जिनमें सिटी, सिविक, और सीआरवी रहीं। वहीं होंडा डीलर्स बिक्री बढ़ाने के लिए होंडा की कारों पर शानदार डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। इन गाड़ियों पर दो लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
Honda Amaze ACE - फोटो : Honda

Honda Amaze BS6

होंडा ने जनवरी के आखिर में अपनी सब-कॉम्पैक्ट सेडान कार होंडा अमेज को नए बीएस6 इंजन के साथ उतारा था। इस कार पर भी छूट ऑफर की जा रही है। इस कार पर पांच साल की वारंटी समेत 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
2019 Honda Jazz new facelift-2

Honda Jazz BS4

होंडा की प्रीमियम हैचबैक जैज को अभी तक बीएस6 में अपडेट नहीं किया गया है। डीलर्स इसके बीएस4 वर्जन पर 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रहे हैं।

4 of 7
होंडा डब्ल्यूआरवी - फोटो : AmarUjala

Honda WR-V

होंडा की इस कॉम्पैक्ट एसयूवी WR-V (बीएस4) पर तकरीबन 50 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। इसमें 20 हजार रुपये कैश डिस्काउंट और 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इसका मुकाबला Maruti Suzuki Vitara Brezza, Hyundai Venue, Mahindra XUV300, Tata Nexon और Ford EcoSport से है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल और 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.08 लाख रुपये से लेकर 10.48 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन

5 of 7
Honda City BS6 - फोटो : Social Media

Honda City BS6

होंडा की पॉपुलर सेडान कार सिटी के SV, V वेरियंट पर शानदार 45 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। जबकि Vx, Zx वेरियंट पर 37 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 35 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। कंपनी ने होंडा सिटी को नए बीएस6 इंजन के साथ भी लॉन्च कर दिया है। सिटी की एक्स शोरूम कीमत 9.91 लाख रुपये से 14.31 लाख रुपये तक है।            
विज्ञापन

6 of 7
Honda Br-V - फोटो : File

Honda BRV

होंडा की क्रॉसओवर एसयूवी BR-V की एक्स-शोरूम कीमतों में हाल ही में 90 हजार रुपये तक की कटौती हुई है। इसके SMT, Vx MT पेट्रोल मॉडल पर 40 हजार रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। वहीं इसके V, CVT, VMT  और डीजल मॉडल EMT, पर एक लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। बीआर-वी में 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, और इसके पेट्रोल वेरियंट में सीवीटी ऑप्शन आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
honda civic 2019 launch-1 (1)

Honda Civic

पिछले साल मार्च में लॉन्च हुई सेडान कार होंडा सिविक के डीजल वेरियंट पर दो लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। सिविक लग्जरी सेडान कार की कीमत 17.94 लाख रुपये से 22.35 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें