फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होंडा इस कार पर पूरे 2 लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है, बस कुछ ही कारें बची हैं

Thu, 23 May 2019 03:54 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Honda Amaze - फोटो : google
इस साल अप्रैल में कार कंपनियों की बिक्री में निराशाजनक गिरावट देखने को मिली। होंडा कार्स इंडिया की भी अप्रैल महीने में बिक्री के रिजल्ट बहुत अच्छे नहीं आये। ऐसे में अब कंपनी अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए कई अच्छे ऑफर्स और डिस्काउंट का सहारा ले रही है। होंडा ने अपनी कारों पर 2 लाख रुपये का बंपर डिस्काउंट पेश किया है। आइये जानते हैं..  
विज्ञापन

होंडा Amaze पर कितना डिस्काउंट ?

2 of 6
Honda amaze CVT VX launch
होंडा Amaze
डिस्काउंट: 37,000 रुपये तक

होंडा अमेज होंडा की सबसे पॉपुलर कार है। हाल ही में कंपनी ने इसका फेसलिफ्ट वर्जन बाजार में उतारा था। ग्राहकों के लिए इस कार पर 37,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिस्काउंट की ज्यादा जानकारी के लिए आप होंडा डीलरशिप्स से संपर्क कर सकते हैं। यह कार पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध है।  इस कार की कीमत 5.87 लाख रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन

होंडा WR-V और Jazz पर बढ़िया डिस्काउंट

3 of 6
WR-V and Jazz - फोटो : google
होंडा WR-V और Jazz
डिस्काउंट: 40,000 रुपये तक

होंडा अपनी मोस्ट प्रीमियम सुपर हैचबैक जैज और WR-V पर भी कई अच्छे ऑफर्स लेकर आई है। कंपनी इन दोनों कारों पर 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। ये दोनों ही कारें अपने स्टाइलिश लुक्स और स्पेस के लिए जानी जाती हैं।

होंडा सिटी पर डिस्काउंट की बौछार

4 of 6
Honda City ZX MT Sunroof
होंडा सिटी
डिस्काउंट: 52,000 रुपये तक

अपने समय की सबसे बड़ी हिट कार रही होंडा सिटी की चमक अब फीकी पड़ने लगी है। मारुति सियाज़ और हुंडई वर्ना ने इस कार की रफ़्तार पर काफी ब्रेक लगाया है। अपनी सेल को बढ़ाने के लिए अब होंडा ने सिटी पर 52,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया है दे रही है। सिटी की कीमत 9.72 लाख रुपये से शुरू होती है।
 
विज्ञापन

होंडा BR-V पर लाख रुपये से ज्यादा के फायदे

5 of 6
Honda Br-v
होंडा BR-V
डिस्काउंट: 1 लाख रुपये तक

होंडा की एमपीवी BR-V को भारत में बहुत अच्छा रेस्पोंस नहीं मिला। ऐसे में अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए कंपनी इस कार पर करीब 1 लाख रुपये तक के फायदे दे रही है। BR-V में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

होंडा CR-V पर सबसे बड़ा डिस्काउंट

6 of 6
Honda CR-V
होंडा CR-V
डिस्काउंट: 2 लाख रुपये तक

भारत में होंड की CR-V को आज तक बहुत बड़ो कामयाबी नहीं मिली। कंपनी ने कई बार इसमें बदलाव भी किये लेकिन जिस कामयाबी का स्वाद होंडा इसके जरिये चखना चाहती थी वो स्वाद तक मिल ही नहीं। कमजोर बिक्री को ऊपर उठाने के लिए कंपनी ने इस गाड़ी पर कई अच्छे ऑफर्स पेश किये हैं। कंपनी इसपर 1 लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है जबकि कुछ डीलरशिप पर 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया रहा है। ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी होंडा शोरूम से संपर्क कर सकते हैं।  
 
 
नोट: बताये गये डिस्काउंट अलग-अलग शहरों ने भिन्न हो सकते हैं। सभी डिस्काउंट और ऑफर तारीख और दिन के हिसाब से बदल सकते हैं। डिस्काउंट से संबंधी तमाम जानकारी के लिए अपने नजदीकी होंडा शो-रूम से संपर्क करें। 

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें