फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda Amaze: सेकेंड जेनरेशन होंडा अमेज का जलवा, पार किया दो लाख डिलीवरी का आंकड़ा, जानें फीचर्स

Fri, 17 Dec 2021 04:08 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Honda Amaze (होंडा अमेज) सेकेंड जेनरेशन मॉडल ने साल 2018 के मई में भारत में लॉन्च होने के बाद से अब तक दो लाख यूनिट्स की डिलीवरी कर एक स्पेशल मील का पत्थर छू लिया है।
विज्ञापन
1 of 8
2021 Honda Amaze Facelift - फोटो : Honda Cars India
Honda Amaze (होंडा अमेज) सेकेंड जेनरेशन मॉडल ने साल 2018 के मई में भारत में लॉन्च होने के बाद से अब तक दो लाख यूनिट्स की डिलीवरी कर एक स्पेशल मील का पत्थर छू लिया है। अमेज को पहली बार साल 2013 में देश में लॉन्च किया गया था और तब से, कार को कुल मिलाकर लगभग 4.6 लाख ग्राहक मिल गए हैं। 

इन वजहों से बढ़ी अमेज की बिक्री
सीवीटी के ऑप्शन से अमेज को और मदद मिलती है और इस ट्रांसमिशन विकल्प वाले वेरिएंट मॉडल की कुल बिक्री का 20 प्रतिशत हिस्सा हैं। अमेज के साथ एक और महत्वपूर्ण आंकड़ा यह है कि मॉडल के 40 प्रतिशत ग्राहक ऐसे हैं जो पहली बार कार खरीदते हैं। बड़े केबिन स्पेस का वादा, साथ ही 1.2-लीटर i-VTEC पेट्रोल और 1.5-लीटर i-डीटीईसी इंजन के बीच चुनने का विकल्प इसे एक आकर्षक खरीदारी बनाता है। 
विज्ञापन

2 of 8
2021 Honda Amaze Facelift - फोटो : Honda Cars India
नया मॉडल है शानदार
होंडा अमेज ने 2013 के अप्रैल में भारत में डेब्यू किया और शुरुआती वर्षों में इसे ग्राहकों की काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। दूसरी पीढ़ी की अमेज ने ज्यादा बोल्ड बाहरी प्रोफाइल और खरीदारों के साथ जुड़ने वाले एक अपडेटेड केबिन के साथ कंपनी के लिए बिक्री में इजाफा किया।

इन इलाकों में ज्यादा बिक्री
होंडा कार्स इंडिया का कहना है कि कंपनी का फोकस एक ऐसा उत्पाद लाने पर था जो खास तौर से भारत में बना हो और लगभग 95 प्रतिशत स्थानीयकरण भी अमेज के लिए मददगार साबित हुआ। कंपनी का कहना है कि वास्तव में, इस सेडान के लिए बिक्री का एक बड़ा हिस्सा टियर 2 और 3 बाजारों से आता है, जिसमें इन शहरों से लगभग 68 प्रतिशत बिक्री होती है। 
विज्ञापन

3 of 8
2021 Honda Amaze Facelift - फोटो : Honda Cars India
सेगमेंट में दी कड़ी टक्कर
होंडा अमेज का प्रदर्शन उल्लेखनीय है क्योंकि इसे देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी डिजायर से मुकाबला करना पड़ा है। जबकि कई अन्य प्रतिद्वंद्वियों ने इस चुनौती का सामना करने की कोशिश की है, यह अमेज है जो रफ्तार बनाए रखने और अपनी चुनौती को बनाए रखने में कामयाब रही है। 2021 Honda Amaze का मुकाबला Maruti Suzuki Dzire, Hyundai Aura, Tata Tigor जैसी कारों से है। 

होंडा अमेज कंपनी के भारतीय उत्पाद पोर्टफोलियो का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बना हुआ है। खासकर सीआर-वी और सिविक जैसे मॉडलों के बंद होने के बाद। होंडा कार्स इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ गाकू नकानिशी कहते हैं, "होंडा अमेज हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उत्पाद है और अपने सेगमेंट में एक मजबूत बाजार स्थिति का आनंद लेता है। अमेज को विशेष रूप से भारतीय उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया था। और ग्राहकों से मिलने वाला प्यार और समर्थन इसकी व्यापक स्वीकृति की गवाही देता है।" 

4 of 8
2021 Honda Amaze Facelift - फोटो : Honda Cars India
प्रीमियम लुक में हुआ इजाफा
न्यू जेनरेशन अमेज सब-कॉम्पैक्ट सेडान एडवांस्ड एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स के साथ इंटीग्रेटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) के साथ आती है। यह सेडान के प्रीमियम लुक में इजाफा करते हैं। इसमें नए डिजाइन का 15-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स का एक नया सेट भी मिलता है और दरवाजे के हैंडल में क्रोम फिनिशिंग मिलता है। नई अमेज के पिछले हिस्से में कुछ और क्रोम गार्निश, सी-आकार की एलईडी टेललाइट्स और बंपर पर रिफ्लेक्टर मिलते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
2021 Honda Amaze Facelift - फोटो : Honda Cars India
शानदार फीचर्स
2021 होंडा अमेज फेसलिफ्ट के इंटीरियर में भी बदलाव किए गए हैं। अब इसमें कुछ डिजाइन बदलाव के साथ एक अपडेटेड केबिन मिलता है, जैसे कि ब्लैक और बेज कलर थीम, डैशबोर्ड पर सैटिन सिल्वर एक्सेंट। नई अमेज को और बेहतरीन और आरामदायक बनाने के लिए इसमें डिजीपैड 2.0 -17.7 सेमी टचस्क्रीन एडवांस्ड डिस्प्ले ऑडियो सिस्टम दिया गया है, जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इसमें वॉयस कमांड, मैसेज, हैंड्सफ्री टेलिफोन और ऑडियो स्ट्रीमिंग सपोर्ट के लिए ब्लूटूथ और एडवांस वायरलेस इन्फ्रारेड रिमोट जैसे कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, रियर कैमरा डिस्प्ले अब नॉर्मल व्यू, वाइड व्यू और टॉप-डाउन व्यू जैसे विभिन्न प्रकार के व्यू दिखा सकता है ताकि तंग स्थानों में पार्किंग में आसानी हो। इसमें पुश-बटन स्टार्ट स्टॉप, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और बहुत कुछ जैसे फीचर भी मिलते हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
2021 Honda Amaze Facelift - फोटो : Honda Cars India
सेफ्टी फीचर्स
नई अमेज अतिरिक्त सुरक्षा के लिए आधुनिक फीचर्स से लैस है। इसमें होंडा की एक्टिव एवं पैसिव सेफ्टी तकनीकों की पूरी रेंज प्रदान की गई है, जो सभी वेरिएंट में स्टेंडर्ड मानक के रूप में उपलब्ध है। इसके अलावा इसमें होंडा के अपने एसीई बॉडी स्ट्रक्चर, ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के लिए स्टैंडर्ड डुअल एसआरएस एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) के साथ स्टैंडर्ड एंटी-लॉक ब्रेक सिस्टम (एबीएस), स्टैंडर्ड आईएसओफिक्स सीटें, ईसीयू इम्मोबिलाइजर सिस्टम, गाइडलाइंस के साथ नया रियर मल्टी-व्यू कैमरा, लाइट सेंसर के साथ नया ऑटोमैटिक हेडलाइट कंट्रोल, पिंच गार्ड के साथ ड्राइवर साइड विंडो वन टच अप/डाउन, रियर पार्किंग सेंसर, झटके के प्रभाव को कम करने वाले फ्रंट हेड रेस्ट और पैदल यात्रियों को चोट से सुरक्षा देने वाली तकनीक भी प्रदान की गई है। 
विज्ञापन

7 of 8
2021 Honda Amaze Facelift - फोटो : Honda Cars India
इंजन और पावर
2021 Honda Amaze फेसलिफ्ट में पहले की तरह 1.2-लीटर i-VTEC पेट्रोल और 1.5-लीटर i-DTEC डीजल इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। पेट्रोल इंजन 90 PS का अधिकतम पावर और 110Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है और इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। वहीं, डीजल इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 100 PS का अधिकतम पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है, और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 80 PS का अधिकतम पावर और 160 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 
विज्ञापन

8 of 8
2021 Honda Amaze Facelift - फोटो : Honda Cars India
होंडा अमेज की फुल रेंज की कीमत (एक्स शोरूम दिल्ली)
 
इंजन ट्रांसमिशन कीमत (रुपये)
पेट्रोल वेरिएंट    
E MT 6,32,000
New S MT 7,16,000
New S CVT 8,06,000
New VX MT 8,22,000
New VX CVT 9,05,000
डीजल वेरिएंट    
E MT 8,66,500
New S MT 9,26,000
New VX MT 10,25,000
New VX CVT 11,15,000
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें