फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना आवाज़ किये स्टार्ट होता है नया Honda Activa 125 FI, BS-6 इंजन के साथ हुआ पेश

Wed, 12 Jun 2019 02:57 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
Honda Activa 125 - फोटो : Amar Ujala
होंडा मोटर साइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारत में अपना पहला BS-6 इंजन वाला Activa 125 को लांच कर दिया है। कंपनी ने इसमें कई नए फीचर्स को भी शामिल है। यह स्कूटर बिना आवाज़ किये स्टार्ट होता है। इस अवसर पर Bollywood एक्टर और कंपनी ने ब्रांड एंबेसडर अक्षय कुमार और तपसी पन्नू भी मौजूद रही।    
विज्ञापन

फीचर्स

2 of 3
Honda Activa 125 - फोटो : Amar Ujala
Activa 125 फुल मैटेल बॉडी का बना है। और बात फीचर्स की करें तो इसमें एक खास फीचर्स ‘Silent Start With ACG’ को शामिल किया है। इस ACG स्टार्टर मोटर के साथ अल्ट्रा स्मूथ साइलेंट स्टार्ट इंजन को बिना फुसफुसाहट के चालू करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें साइड स्टैंड इंडिकेटर भी लगा दिया है जोकि सेफ्टी के लिए काफी अच्छा फीचर है। इतना ही नहीं अब नए Activa 125 में रियल टाइम माइलेज की भी जानकारी मिलेगी। नया Activa 125 में फ्यूल डलवाने के लिए अब आपको सीट ऊपर करने की जरूरत नहीं है कंपनी ने एक्सटर्नल फ्यूल डलवाने की सुविधा कर दी है, यह फीचर TVS  के स्कूटर्स में देखने को मिलता है। इसके अलावा अब इसमें सामान रखने के लिए भी काफी जगह मिलती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 साल की वारंटी के साथ

3 of 3
Honda Activa 125 - फोटो : Amar Ujala
होंडा Activa 125 पर 6 साल (3 साल स्टैण्डर्ड+3 साल ऑप्शनल एक्सटेंडेड) की बेस्ट इन सेगमेंट वारंटी दी जा रही है जोकि ग्राहकों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। इस साल सितम्बर में इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी, फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है लेकिन यह मौजूदा मॉडल से 10-15 प्रतिशत महंगा होगा।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें