Hero Glamour Motorcycle
- फोटो : Hero Motocorp
Hero Super Splendor XTEC and Glamour: इंजन और परफॉर्मेंस
हीरो सुपर स्प्लेंडर XTEC और ग्लैमर, दोनों में 124.7cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। इंजन की पावर लगभग वही रखी गई है, लेकिन अब इन्हें नए OBD2B नियमों के अनुसार बदला गया है, जिससे यह पर्यावरण के लिए कम नुकसानदायक होंगी।
सुपर स्प्लेंडर XTEC 10.8 हॉर्सपावर और 10.6 Nm टॉर्क देती है और इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। दूसरी तरफ, ग्लैमर 10 हॉर्सपावर और 10.4 Nm टॉर्क के साथ आती है लेकिन इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स है, जिससे हाईवे पर चलाना और गियर शिफ्ट करना थोड़ा और आसान हो जाता है।
यह भी पढ़ें - Delhi EV Policy 2.0: दिल्ली में फिलहाल जारी रहेगी पुरानी ईवी नीति, दोपहिया और ऑटो पर प्रतिबंध नहीं, जानें कब तक बढ़ाई गई