फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hero Lectro: हीरो लेक्ट्रो ने इलेक्ट्रिक साइकिल के तीन नए वैरिएंट किए लॉन्च, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स

Thu, 22 Sep 2022 01:05 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hero Lectro (हीरो लेक्ट्रो) ने अपने मौजूदा C (सी) और F (एफ) सीरीज लाइन-अप के तीन ऑल-न्यू वैरिएंट - C1 (सी 1), C5x (सी5एक्स) और F1 (एफ1), लॉन्च करने का एलान किया है।
विज्ञापन
1 of 3
Hero Lectro Electric Cycle - फोटो : Hero Lectro
Hero Lectro (हीरो लेक्ट्रो) ने अपने मौजूदा C (सी) और F (एफ) सीरीज लाइन-अप के तीन ऑल-न्यू वैरिएंट्स - C1 (सी 1), C5x (सी5एक्स) और F1 (एफ1), लॉन्च करने का एलान किया है जिनकी कीमत 32,999 रुपये से 38,999 रुपये के बीच है। इन इलेक्ट्रिक साइकिलों को शहर के साथ-साथ ऑफ-रोड इलाके में बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस के लिए डिजाइन किया गया। ये नई ई-साइकिल बेहतर स्ट्रक्चरल ताकत और जंग प्रतिरोध के लिए एडवांस्ड एल्यूमिनियम 6061 अलॉय फ्रेम के साथ आती है।

रेंज
ये इलेक्ट्रिक साइकिल 250W BLDC रियर हब मोटर्स और हाई पावर ली-आयन बैटरी से चलते हैं। कंपनी का दावा है कि ये इलेक्ट्रिक साइकिल एक बार फुल चार्ज करने पर 30 किमी तक या 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के थ्रॉटल पर 25 किमी तक चलते हैं। 
विज्ञापन

2 of 3
Hero Lectro Electric Bicycle - फोटो : For Reference Only
आसानी से होती हैं चार्ज
कंपनी का कहना है कि ये ई-साइकिल हर परिस्थितियों में रोजाना की आवाजाही के लिए बनाई गई हैं। पारंपरिक पावर सॉकेट में काम करने वाले पोर्टेबल चार्जर के अलावा, C5x डिटेचेबल ली-आयन बैटरी के साथ आती है, जिससे उन्हें चार्ज करना और स्वैप करना और भी आसान हो जाता है।

Hero Cycles (हीरो साइकिल्स) के निदेशक आदित्य मुंजाल ने कहा, "भारत में पहली ई-साइकिल लॉन्च करने के बाद, हीरो लेक्ट्रो में आज हम पूरे भारत में इसे व्यापक रूप से अपनाते हुए देख रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
Hero Lectro Electric Bicycle - फोटो : For Reference Only
फीचर्स
आकर्षक लुक और डिजाइन वाले और एंट्री लेवल C1 मॉडल में 19 इंच फ्रेम आरामदायक और सुरक्षित आवाजाही के लिए बेहतर एर्गोनॉमिक्स प्रदान करते हैं। ये साइकिलें एंटी-स्किड अलॉय पैडल, एरोडायनामिक फोर्क्स और IP67 और IP65 डस्ट और वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ आती हैं।

हीरो लेक्ट्रो ने इन मॉडल्स को अपने रिसर्च एंड डेवलपमेंट में डिजाइन किया है। इन नए हीरो लेक्ट्रो सी1, सी5एक्स और एफ1 को राइडर की पसंद के मुताबिक, आरएफआईडी की लॉकिंग और एलईडी डिस्प्ले यूनिट्स के साथ डुअल वाल अलॉय रिम के साथ के साथ पेश किया गया है। तीनों नए मॉडल आकर्षक रंग विकल्पों और आकर्षक डीकैल्स के साथ आते हैं। 

ये ई-बाइक हीरो लेक्ट्रो डी2सी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, जबकि ग्राहक इन ई-साइकिलों को हीरो लेक्ट्रो के 600 से ज्यादा डीलरों, ई-कॉमर्स चैनलों और दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई के एक्सक्लूसिव एक्सपीरियंस सेंटर्स और जोन में भी बुक कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें