फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hero HF Deluxe: नई हीरो एचएफ डीलक्स ब्लैक कैनवास एडिशन हुई लॉन्च, मिले कई नए फीचर्स और कलर ऑप्शन

Sat, 03 Jun 2023 06:43 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Hero HF Deluxe Black Canvas Edition - फोटो : Hero MotoCorp
Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने कई नए फीचर्स और नए कलर ऑप्शंस के साथ अपडेटेड HF Deluxe Black Canvas Edition (एचएफ डीलक्स ब्लैक कैनवास एडिशन) लॉन्च किया है। हीरो एचएफ डीलक्स ब्लैक कैनवस एडिशन की कीमत किक वैरिएंट के लिए 60,760 रुपये से शुरू होकर सेल्फ-स्टार्ट वैरिएंट के लिए 66,408 रुपये तक (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। 100 सीसी कम्यूटर अब एक नई ऑल-ब्लैक पेंट स्कीम में उपलब्ध है जिसमें इंजन, अलॉय व्हील्स, फ्रंट फोर्क, मफलर और ग्रैब रेल तक इसी कलर में दिए गए हैं। बाइक में 3डी एचएफ डीलक्स एम्बलेम भी है।
विज्ञापन

2 of 5
Hero HF Deluxe Black Canvas Edition - फोटो : Hero MotoCorp
नए कलर ऑप्शन
नया हीरो एचएफ डीलक्स ब्लैक कैनवस एडिशन नई कलर स्कीम में आता है। जिसमें नेक्सस ब्लू, कैंडी ब्लेजिंग रेड, हैवी ग्रे के साथ ब्लैक और ब्लैक के साथ स्पोर्ट्स रेड जैसे कलर शामिल हैं। इससे बाइक पहले से ज्यादा आकर्षक हो गई है। इसके अलावा, बाइक को सेल्फ-स्टार्ट और i3S वैरिएंट में ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। जबकि एक यूएसबी चार्जर एक्सेसरी के रूप में उपलब्ध है। हीरो मोटरसाइकिल पर स्टैंडर्ड तौर पर पांच साल की वारंटी और पांच मुफ्त सर्विस भी दे रही है।
विज्ञापन

3 of 5
Hero HF Deluxe Black Canvas Edition - फोटो : Hero MotoCorp
इंजन पावर
हीरो एचएफ डीलक्स ब्लैक कैनवस में वही 97.2 सीसी सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन के साथ आती है जो 8,000 आरपीएम पर 7.9 बीएचपी और 6,000 आरपीएम पर 8.05 एनएम पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। मोटर अब बीएस6 फेज 2 मानकों के अनुरूप है। 

4 of 5
Hero HF Deluxe Black Canvas Edition - फोटो : Hero MotoCorp
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
अन्य कंपोनेंट्स में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, पीछे की ओर डुअल शॉक सस्पेंशन दोनों पहियों में 130 मिमी ड्रम ब्रेक और एक हलोजन हेडलैम्प मिलता है। अपने सेगमेंट में एचएफ डीलक्स बाइक नई होंडा शाइन 100, बजाज प्लेटिना जैसी अन्य मोटरसाइकिलों को टक्कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hero HF Deluxe Black Canvas Edition - फोटो : Hero MotoCorp
कंपनी की उम्मीदें
नए एचएफ डीलक्स ब्लैक कैनवस एडिशन के लॉन्च पर बोलते हुए, हीरो मोटोकॉर्प के चीफ ग्रोथ ऑफिसर, रंजीवजीत सिंह ने कहा, "एंट्री सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प का नेतृत्व अपने स्थायी ब्रांडों की लगातार बढ़ती लोकप्रियता के साथ मजबूत हो रहा है। एचएफ डीलक्स अपने प्रदर्शन, उच्च ईंधन दक्षता और टिकाऊ सवारी के साथ देश की सबसे भरोसेमंद मोटरसाइकिलों में से एक रही है। हम नई रेंज में सुरक्षा और सुविधा के साथ प्रीमियम टच के साथ कैरेक्टर को जोड़कर खुश हैं जो इसकी वैल्यू कोशेंट बढ़ाता है। एचएफ डीलक्स पहले से ही 20 मिलियन बिक्री क्लब में है और नई ताजा रेंज के साथ, हम रोमांचक मील के पत्थर हासिल करने के लिए आश्वस्त हैं जो सेगमेंट में मजबूत बाजार हिस्सेदारी में इजाफा करेंगे।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें