Hero Glamour X Launched: हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय बाजार में नई Hero Glamour X पेश की है। यह 125cc सेगमेंट की सबसे फीचर-पैक्ड बाइक है। यह देश की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल बन गई है जिसमें क्रूज कंट्रोल फीचर दिया गया है।
भारत की दिग्गज टू-व्हीलर कंपनी Hero MotoCorp ने बाजार में नई हीरो ग्लैमर एक्स (Hero Glamour X) बाइक लॉन्च कर दी है। इसे Glamour Xtec रेंज के टॉप वेरिएंट के तौर पर उतारा गया है। कंपनी ने इसे दो वेरिएंट ड्रम और डिस्क में पेश किया है।
विज्ञापन
2 of 8
मौजूदा Glamour से है अलग
- फोटो : Hero MotoCorp
मौजूदा Glamour से है अलग
नई Glamour X देखने में मौजूदा Glamour सीरीज जैसी लगती है, लेकिन इसमें कुछ अहम बदलाव किए गए हैं। इसमें बड़े टैंक एक्सटेंशन और नए बॉडी कट्स-क्रिज दिए गए हैं जो बाइक को ज्यादा मस्कुलर और स्पोर्टी लुक देते हैं। इसके अलावा हेडलाइट के उपर ऊंचा वाइजर दिया गया है। बाइक में H-शेप्ड LED हेडलैंप और टेललैंप भी इसे काफी अट्रैक्टिव लुक दे रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 8
क्रूज कंट्रोल के साथ सबसे सस्ती बाइक
- फोटो : Hero MotoCorp
क्रूज कंट्रोल के साथ सबसे सस्ती बाइक
Hero Glamour X का सबसे बड़ा आकर्षण इसका क्रूज कंट्रोल फीचर है, जो टॉप-स्पेक डिस्क वेरिएंट में मिलता है। यह क्रूज कंट्रोल वाली भारत की सबसे सस्ती बाइक बन गई है जिसमें ढेर सारे हाई-एंड फीचर्स भी मिलते हैं।
4 of 8
फीचर्स में नहीं है कोई मुकाबला
- फोटो : Hero MotoCorp
फीचर्स में नहीं है कोई मुकाबला
इसके अलावा इसमें नया LCD डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें Bluetooth कनेक्टिविटी, Turn-by-Turn नेविगेशन, Distance-to-Empty, गियर पोजीशन इंडिकेटर और एंबियंट लाइट सेंसर जैसे फीचर्स के साथ आता है।
विज्ञापन
5 of 8
सेफ्टी फीचर्स भी हैं शानदार
- फोटो : Hero MotoCorp
सेफ्टी फीचर्स भी हैं शानदार
सुरक्षा के लिहाज से इसमें पैनिक ब्रेक अलर्ट दिया गया है, जो अचानक ब्रेक लगाने पर इंडिकेटर फ्लैश करता है। वहीं, टाइप-C USB चार्जिंग पोर्ट और अंडर-सीट स्टोरेज बॉक्स जैसे उपयोगी फीचर्स भी जोड़े गए हैं।
विज्ञापन
6 of 8
इंजन और परफॉर्मेंस
- फोटो : Hero MotoCorp
इंजन और परफॉर्मेंस
इसमें 124.7cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 11.4 bhp की पावर और 10.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। गियर रेशियो और कैम प्रोफाइल में सुधार किया गया है, जिससे बाइक का थ्रॉटल रिस्पॉन्स और बेहतर हो गया है।
विज्ञापन
7 of 8
मिल रहे हैं राइड मोड
- फोटो : Hero MotoCorp
मिल रहे हैं राइड मोड
इसमें हीरो की नई AERA Tech (Advanced Electronic Ride Assist) प्लेटफॉर्म भी शामिल है। इसके तहत बाइक में लो-बैटरी किक-स्टार्ट और राइड-बाय-वायर जैसी एडवांस तकनीक दी गई है। साथ ही, यह ईको, रोड और पावर जैसे तीन अलग-अलग राइड मोड्स के साथ आती है।
ये हैं कलर ऑप्शन्स
यह बाइक कुल 5 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ड्रम वेरिएंट में Matt Magnetic Silver और Candy Blazing Red, जबकि डिस्क वेरिएंट में Metallic Nexus Blue, Black Teal Blue और Black Pearl Red कलर मिलते हैं।