फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Royal Enfield को चुनोती देने Harley Davidson ला रही है बेहद सस्ती बाइक

Fri, 24 May 2019 10:48 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
Harley Davidson - फोटो : Amar Ujala
भारत में प्रीमियम बाइक सेगमेंट के अंदर रॉयल एनफील्ड का खास दबदबा है। ऐसे में अमेरिका की मोटरसाइकल कंपनी Harley-Davidson अब Royal Enfield को चुनौती देने की तैयारी कर रही है। जी हां कंपनी अब सस्ती बाइक्स पर काम कर रही है जोकि 250cc से 350cc की होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बात की जानकारी कंपनी के प्रेजिडेंट और सीईओ मैट लेवाटिच ने इस डिवेलपमेंट की जानकारी दी।
विज्ञापन

भारत में छोटे इंजन वाली बाइक का दबदबा

2 of 3
Harley-Davidson - फोटो : Google
कंपनी के प्रेजिडेंट और सीईओ मैट लेवाटिच के मुताबिक कंपनी यह कंपनी के 'More Roads to Harley-Davidson' ग्रोथ प्लान का हिस्सा है। भारत के अलावा कई अन्य देशों में छोटे इंजन वाली बाइक का बाजार तेजी से ग्रोथ कर रहा है। हम जल्द ही अपनी नई बाइक (सस्ता मॉडल) को लांच करने की तैयारी में हैं। ताकि हम ज्यादातर लोगों तक पहुंच सके। हार्ले डेविडसन भारत में कंपनी 750cc बाइक को बेचती है। जबकि इंटरनेशनल मार्किट में इसे 500cc इंजन के साथ बेचा जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

250cc से 350cc इंजन में आने की संभावना

3 of 3
Harley-Davidson - फोटो : Google
सोर्स के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि नई बाइक को लोकल मैन्युफैक्चरर्स के सहयोग से बनाया जाएगा। यह ठीक वैसे ही होगा जैसे वैसा ही वेंचर हो सकता है जो बीएमडब्ल्यू-टीवीएस और बजाज-केटीएम का है। लेकिन अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है कि हार्ले डेविडसन किस दूसरी कंपनी के साथ हाथ मिलाएगी। नई बाइक में 250cc से 350cc का इंजन मिल सकता है जो करीब 25 Bhp की पावर देगा होगा। और यह 6-स्पीड से लैस होगा। फीचर्स की बात करें तो इसमें स्लिपर क्लच ट्रांसमिशन, एबीएस और ड्यूल डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड देखने को मिल सकते हैं।
 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें