फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harley-Davidson Pan America 1250: यह एडवेंचर बाइक हुई बेहद सस्ती, 4 लाख रुपये का होगा फायदा, जानें नई कीमत

Thu, 15 Sep 2022 05:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Harley-Davidson Pan America 1250 - फोटो : Harley-Davidson
अमेरिका की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Harley Davidson (हार्ले डेविडसन) ने भारतीय बाजार में अपनी बहुप्रतीक्षित और लोकप्रिय Pan America 1250 एडवेंचर मोटरसाइकिल को पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया था। शानदार लुक और दमदार इंजन वाली Harley-Davidson Pan America 1250 ADV (हार्ले-डेविडसन पैन अमेरिका 1250 एडीवी) बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.90 लाख रुपये रखी गई थी। लेकिन अब लॉन्चिंग के डेढ़ साल  बात कंपनी ने अपनी इस एडवेंचर मोटरसाइकिल की कीमत में 4 लाख रुपये की बंपर कटौती की है। यानी इस बाइक को खरीदने के इच्छुक ग्राहक अब इसे सिर्फ 12.90 लाख रुपये में घर ले जा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
2021 Harley Davidson Pan America 1250 ADV Bike - फोटो : Harley Davidson
Harley-Davidson Pan America 1250: नई और पुरानी कीमत
 
वैरिएंट नई कीमत पुरानी कीमत अंतर
स्टैंडर्ड 12.90 लाख रुपये 16.90 लाख रुपये 4 लाख रुपये
स्पेशल 17.10 लाख रुपये 21.10 लाख रुपये 4 लाख रुपये

जैसा की इस टेबल से पता चलता है, हार्ले-डेविडसन पैन अमेरिका 1250 बाइक के दोनों वैरिएंट की कीमत में 4 लाख रुपये की कटौती की गई है। विविड ब्लैक कलर में उपलब्ध स्टैंडर्ड वैरिएंट की कीमत अब 12.90 लाख रुपये होगी, जबकि स्पेशल वर्जन की कीमत 17.10 लाख रुपये, एक्स-शोरूम होगी। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि कीमत में कटौती 2021 मॉडल पर लागू है और इसकी सीमित यूनिट्स उपलब्ध हैं।

 
विज्ञापन

3 of 7
2021 Harley Davidson Pan America 1250 ADV Bike - फोटो : Harley Davidson
फीचर्स
बाइक के दोनों वेरिएंट्स में एक जैसे इंजन का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन दोनों बाइक में फर्क करने के लिए इनमें अलग-अलग इक्यूपमेंट और फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि कुछ फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं जो दोनों वेरिएंट्स में मौजूद हैं। इनमें फुल LED लाइटिंग, ब्लूटूथ इनेबल्ड 6.8 इंच कलर TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले और यूएसबी सी-टाइप आउटलेट्स शामिल हैं। 

4 of 7
2021 Harley Davidson Pan America 1250 ADV Bike - फोटो : Harley Davidson
ये फीचर्स है एक्सट्रा
बाइक के टॉप वैरिएंट Pan America 1250 स्पेशल में कुछ फीचर्स एक्सट्रा मिलते हैं। इसमें प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिकली एड्जेस्टेबल सेमी एक्टिव सस्पेंशन सेटअप, सेंटर स्टैंड, हीटेड ग्रिप्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), स्टीयरिंग डैंपर फीचर्स दिए गए हैं। इस अलावा इस बाइक में पहली बार एक ऐसा फीचर भी दिया गया है जो 'इंडस्ट्री-फर्स्ट' है यानी ऑटो उद्योग में किसी बाइक में पहली बार मिला है। वह यह है कि इस बाइक में एडॉप्टिव राइड हाइट सिस्टम जैसा फीचर मिलता है। हालांकि यह ऑप्शनल फीचर है। टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी ऐसा ही एक फीचर जो प्रीमियम कारों में ही मिलता है। 
विज्ञापन

5 of 7
2021 Harley Davidson Pan America 1250 ADV Bike - फोटो : Harley Davidson
5 राइडिंग मोड्स
बाइक के स्टैंडर्ड मॉडल में 5 राइडिंग मोड्स - रोड, स्पोर्ट, रेन, ऑफ-रोड और ऑफ-रोड प्लस मिलते हैं। इनमें से चार प्री-प्रोग्राम मोड्स हैं जबकि एक कस्मट मोड है जिसे बाइक राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से सेट कर सकता है। वहीं टाप वेरिएंट स्पेशल में दो राइडिंग मोड्स एक्सट्रा मिलते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
2021 Harley Davidson Pan America 1250 ADV Bike - फोटो : Harley Davidson
एसयूवी कार जितना पावरफुल इंजन
हार्ले-डेविडसन पैन अमेरिका 1250 इस अमेरिकी निर्माता की पहली एडवेंचर मोटरसाइकिल है। Pan America 1250 ADV बाइक के दोनों वैरिएंट्स में 1,252cc का रिवोल्यूशन मैक्स 1250 इंजन दिया गया है। यह इंजन 9,000 rpm पर 150 bhp का पावर और 6,750 rpm पर 127 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में स्लिपल क्ल्च के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। पावर के लिहाज से यह इतनी पावरफुल बाइक है कि भारतीय बाजार में उपलब्ध कुछ एसयूवी कारों का इंजन इतना पावर जेनरेट करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
2021 Harley Davidson Pan America 1250 ADV Bike - फोटो : Harley Davidson
मुकाबला
भारतीय बाजार में Pan America 1250 ADV बाइक का मुकाबला BMW R 1250 GS (बीएमडब्ल्यू आर 1250 जीएस) और जल्द आने वाली Ducati Multistrada V4 (डुकाटी मल्टीस्ट्राडा वी4) जैसी मोटरसाइकिलों से है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें