क्रूजर बाइक बनाने के लिए मशहूर अमेरिकी ऑटोमोबाइल कंपनी Harley-Davidson (हार्ले-डेविडसन) ने अपने नए घोषित ऑल-इलेक्ट्रिक ब्रांड LiveWire (लाइववायर) के तहत अपना पहला मॉडल लॉन्च करने का एलान किया है। नई बैजिंग के साथ उतारी गई नई मोटरसाइकिल का नाम LiveWire ONE (लाइववायर वन) है।
विज्ञापन
1 of 5
Harley Davidson LiveWire ONE Electric Bike
- फोटो : Harley Davidson
क्रूजर बाइक बनाने के लिए मशहूर अमेरिकी ऑटोमोबाइल कंपनी Harley-Davidson (हार्ले-डेविडसन) ने अपने नए घोषित ऑल-इलेक्ट्रिक ब्रांड LiveWire (लाइववायर) के तहत अपना पहला मॉडल लॉन्च करने का एलान किया है। नई बैजिंग के साथ उतारी गई नई मोटरसाइकिल का नाम LiveWire ONE (लाइववायर वन) है।
हार्ले-डेविडसन ने इस साल मई के महीने में अपने ऑल-इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ब्रांड LiveWire को लॉन्च किया था। हार्ले-डेविडसन ने तेजी से बढ़ रहे इलेक्ट्रिक-वाहनों के बाजार पर पकड़ बनाने के लिए नया ब्रांड लॉन्च किया है। अब कंपनी अपने सभी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को इसी ब्रांड के तहत लॉन्च करेगी।
कंपनी ने अपने नए ब्रांड का नाम अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरबाइक के नाम पर रखा है। हार्ले ने इसे वर्ष 2019 में प्रदर्शित किया था। हार्ले डेविडसन ने फरवरी में कहा था कि वह एक अलग इलेक्ट्रिक वाहन-केंद्रित डिवीजन बनाएगी। इसके पीछे कंपनी का लक्ष्य नेक्स्ट-जेनरेशन युवाओं और पर्यावरण के प्रति ज्यादा जागरूक चालकों को आकर्षित करना है।
विज्ञापन
2 of 5
Harley Davidson LiveWire ONE Electric Bike
- फोटो : Harley Davidson
बैटरी और रेंज
हार्ले डेविडसन के मुताबिक नई लाइववायर वन सिटी ट्रैफिक में 146 मील (235 किलोमीटर) की ड्राइविंग रेंज देती है। बता दें कि, यह ऑरिजिनल लाइववायर मोटरसाइकिल के जितनी ही है क्योंकि इमें वही टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि कंपनी ने अभी यह जानकारी साझा नहीं की है कि यह मोटरसाइकिल हाईवे में कितना रेंज देने में सक्षम है। उम्मीद है कि यह बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर पिछले लाइववायर मॉडल के जैसे 70 मील प्रति घंटे (112 किमी / घंटा) पर 80 मील (129 किमी) की रेंज देगी। इसमें 15.5 kWh का बैटरी पैक मिलता था।
कंपनी ने बाइक के साथ डीसी फास्ट चार्जिंग की सुविधा दी है। डीसी फार्स चार्जर से बाइक की बैटरी को 60 मिनट में 0 से 100 फीसदी और 45 मिनट में 0 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। वास्तविक परिस्थितियों में लगभग 30 मिनट में बैटरी 20 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है।
विज्ञापन
3 of 5
Harley Davidson LiveWire ONE Electric Bike
- फोटो : Harley Davidson
मोटर और टॉप स्पीड
नई LiveWire ONE मोटरसाइकिल स्टाइल और स्पेसिफिकेशंस के मामले में ऑरिजिनल इलेक्ट्रिक बाइक के जैसी ही है। बस अब इसमें कई सारे नए कलर ऑप्शन दिए हैं। मोटरसाइकिल में 78 kW (105 hp) का इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है। जिससे यह 110 मील प्रति घंटे (177 किमी / घंटा) की इलेक्ट्रॉनिक रूप से लिमिटेड टॉप स्पीड हासिल करती है। यह बाइक सिर्फ 3.0 से 3.1 सेकेंड में 0 से 60 मील प्रति घंटे (यानी 0 से 96 किमी प्रति घंटा) का की स्पीड पकड़ सकती है।
4 of 5
Harley Davidson LiveWire ONE Electric Bike
- फोटो : Harley Davidson
कितनी है कीमत
आश्चर्यजनक रूप से, कंपनी ने मोटरसाइकिल को दो साल पहले लॉन्च किए गए हार्ले-डेविडसन लाइववायर मोटरसाइकिल की कीमत 29,799 डॉलर (22.23 लाख रुपये) की तुलना में बहुत कम कीमत पर लिस्ट किया है। अमेरिकी बाजार में नई मोटरसाइकिल की कीमत सिर्फ 21,999 डॉलर (16.41 लाख रुपये) रखी गई है। मूल लाइववायर इलेक्ट्रिक बाइक ने अपनी टेक्नोलॉजी, परफॉर्मेंस और मॉडर्न एक्सटीरियर डिजाइन के लिए बहुत तारीफें बटोरी थीं। लेकिन इसकी आसमानी कीमत की वजह से इसकी बिक्री कुछ खास नहीं रही।
Harley Davidson LiveWire ONE
- फोटो : Harley Davidson
कहने की जरूरत नहीं है कि कंपनी कम कीमत के साथ युवा ग्राहकों के बड़े समूह को लुभाने की कोशिश कर रही है। हार्ले डेविडसन के सीईओ जोचेन जीट्ज ने कहा, "हार्डवायर रणनीति के हिस्से के रूप में, हमने एक प्रतिबद्धता की है कि हार्ले-डेविडसन इलेक्ट्रिक सेगमेंट में नेतृत्व करेगा। आज लाइववायर वन हार्ले-डेविडसन के डीएनए पर आधारित है, लेकिन नए लाइववायर ब्रांड के इलेक्ट्रिक फोकस और महत्वाकांक्षा के साथ।"
हार्ले-डेविडसन का कहना है कि लाइववायर ब्रांड का हेड ऑफिस वर्चुल होगा। रिपोर्ट के मुताबिक लाइववायर हार्ले डेविडसन के मौजूदा डीलरशिप नेटवर्क के साथ काम शुरू करेगा लेकिन यह एक स्वतंत्र ब्रांड होगा। इसलिए ग्राहक डिजिटल तरीके के साथ ही डीलरशिप के जरिए भी लाइववायर ब्रांड की मोटरसाइकिल खरीद सकेंगे।