ADAS system
- फोटो : mg motor
ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग
हाल ही में एमजी मोटर ने देश की पहली ऑटोनोमस लेवल-1 कार लॉन्च की है। इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के साथ एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल (ACC), लेन डिपार्चर वार्निंग (LDW), ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन (BSD), ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB) और फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग (FCW) के साथ ऑटोमेटिक पार्किंग असिस्ट जैसे कई फीचर दिए गए हैं। लेकिन ADAS फीचर रोड सेफ्टी में बेहद कारगर है। अगर सड़क पर चलने वाली सभी गाड़ियों में ऑटोमैटिक इमरजेंसी का फीचर हो, तो सड़क हादसों की संख्या घट कर न्यूनतम हो जाएगी। कंपनियों के ये फीचर सभी वैरियंट्स में स्टैंडर्ड देना चाहिए।