Google की आने वाली Pixel 11 सीरीज को लेकर कई अहम जानकारियां लीक हो गई हैं। नई रिपोर्ट से पता चलता है कि इस बार पूरी सीरीज में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इन लीक्स में सभी संभावित मॉडल्स यानी- Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold के फीचर्स सामने आए हैं। आइए जानते हैं कि नए पिक्सल फोन्स में क्या-क्या खास होने वाला है।
मिलेगा नया Tensor G6 प्रोसेसर
लीक हुई जानकारी के अनुसार, Google अपनी आगामी पिक्सल 11 सीरीज में 2nm Tensor G6 चिपसेट पेश करने जा रहा है। इसे कंपनी ने 'Malibu' कोडनेम दिया गया है। यह नया प्रोसेसर न केवल फोन की ओवरऑल स्पीड और मल्टीटास्किंग क्षमता को जबरदस्त बढ़ावा देगा, बल्कि डिवाइस को पहले से कहीं अधिक स्मूथ भी बनाएगा।
बेहतरीन विजुअल्स और गेमिंग अनुभव के लिए इसमें PowerVR GPU का इस्तेमाल किया गया है, जबकि डेटा की सुरक्षा को बेहतर करने के लिए नया Titan M3 सिक्योरिटी चिप शामिल किया गया है। कुल मिलाकर, यह चिपसेट पिक्सल 11 को परफॉरमेंस और सिक्योरिटी, दोनों ही मामलों में एक पावरहाउस बनाने का दम रखता है।