फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Discount: नई कार खरीदते समय मिलेगा बेहतर डिस्काउंट, बस डीलर से ऐसे करें बात, पांच पॉइंट्स में जानें

Tue, 17 Jun 2025 01:25 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Get Maximum Discount On Car: नई कार खरीदते समय जब आप शोरूम वाले से डिस्काउंट के लिए बात करते हैं तो वे कम मार्जिन की बात कहकर टाल-मटोल करने लगते हैं। ऐसे में आपको कुछ ट्रिक्स जरूर मालूम होने चाहिए जिसका इस्तेमाल कर आप शोरूम से अच्छे-खासे डिस्काउंट पर गाड़ी निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
नई कार के लिए ऐसे करें डील - फोटो : Freepik
अगर आप नई कार खरीद रहे हैं और उसपर अच्छा-खासा डिस्काउंट मिल जाए तो फिर आपकी खुशी दोगुनी हो जाती है। लेकिन कई बार लोगों को कार खरीदते समय बेहतर डील नहीं मिल पाती। यहां हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे ट्रिक्स के बारे में जिन्हें आजमा कर आप डीलरशिप से बेहतर डिस्काउंट ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं।    
विज्ञापन

2 of 5
Hyundai Car Showroom - फोटो : Hyundai
मोल-भाव के लिए तैयार रहें
जब भी आप पुछताछ करने के लिए डीलरशिप पर पहुंचें, तो सीधे डिस्काउंट और ऑफर्स की बात करें। यह बताएं कि आप अन्य डीलरशिप्स से भी संपर्क में हैं और छूट के बारे में जानकारी ले रहे हैं। इससे डीलर को पता चलेगा कि आप सिर्फ एक जगह पर निर्भर नहीं हैं और उन्हें बेहतर डील देनी पड़ेगी।
विज्ञापन

3 of 5
कार शोरूम - फोटो : अमर उजाला
एक्सचेंज के बारे में जानकारी लें
अगर आपके पास पुरानी कार है और उसे बेचकर नई लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उसका एक्सचेंज वैल्यू पूछें। फेस्टिव सीजन में कई डीलरशिप एक्सचेंज पर अतिरिक्त बोनस या छूट देते हैं, जो आपको कार खरीदने में काफी मदद कर सकता है।

4 of 5
Car Loan - फोटो : Freepik
फाइनेंसिंग के बारे में जानें
अगर आप लोन पर कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो लोन पर मिलने वाली ब्याज दरों और अन्य छिपी हुई फीस या प्रोसेसिंग चार्ज के बारे में स्पष्ट रूप से बात करें। कई डीलरशिप फाइनेंसिंग पर भी छूट या बेहतर ब्याज दरें देते हैं, जिससे आपकी EMI कम हो सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार शोरूम - फोटो : Freepik
एड-ऑन और एक्सेसरीज पर छूट मांगें
डीलरशिप आपको कार के एक्सेसरीज जैसे फ्लोर मैट, कार कवर, या म्यूजिक सिस्टम बेचकर भी मोटी कमाई करते हैं। इन चीजों का कोई फिक्स रेट नहीं होता इसलिए आप एक्सेसरीज पर भी डीलर से छूट देने या मुफ्त में देने की बात कह सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें