फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Formula E: फॉर्मूला ई ने आधिकारिक तौर पर रद्द किया 2024 हैदराबाद ई-प्रिक्स

Mon, 08 Jan 2024 11:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
फॉर्मूला ई - फोटो : सोशल मीडिया
Formula E (फॉर्मूला ई) आयोजकों ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि आगामी 2024 हैदराबाद ई-प्रिक्स रद्द कर दी गई है। पिछले हफ्ते रेस के रद्द होने की खबरें आई थीं। फॉर्मूला ई ने कहा कि वह एक पत्र हासिल करने के बाद राज्य विधानसभा चुनावों में पिछले साल के आखिर में चुनी गई तेलंगाना की नई सरकार से "तत्काल स्पष्टीकरण" चाहता था। 10 फरवरी, 2024 को निर्धारित रेस के लिए छह हफ्ते से भी कम समय बचे रहने के साथ, फॉर्मूला ई ने नई राज्य सरकार के साथ बातचीत टूटने की पुष्टि की।
विज्ञापन

2 of 4
फॉर्मूला ई-रेस - फोटो : सोशल मीडिया
एक बयान में फॉर्मूला ई ने कहा कि यह रेस नहीं होगी। यह हवाला देते हुए कि "तेलंगाना सरकार के नियंत्रण में नगरपालिका प्रशासन और शहरी विकास विभाग (एमएयूडी) (MAUD) ने 30 अक्तूबर, 2023 को हस्ताक्षरित मेजबान शहर समझौते को पूरा नहीं करने का फैसला लिया है।"
विज्ञापन

3 of 4
फॉर्मूला ई रेस - फोटो : सोशल मीडिया
अनुबंध का उल्लंघन
बयान में कहा गया, "फॉर्मूला ई ऑपरेशंस (FEO) के पास कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने के लिए औपचारिक रूप से MAUD को नोटिस देने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचा है। FEO अपने रुख पर विचार कर रहा है और मेजबान शहर समझौते और लागू कानूनों के तहत वह क्या कदम उठा सकता है। उस संबंध में FEO के सभी अधिकार सुरक्षित हैं।" 
विज्ञापन

4 of 4
फॉर्मूला ई रेस - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले फरवरी में हुसैन सागर झील के किनारे पहला हैदराबाद ई-प्रिक्स आयोजित किया गया था, जो भारतीय धरती पर विश्व चैंपियनशिप के आगमन को चिह्नित करता था। सरकार और आयोजकों ने कई सालों के समझौते पर हस्ताक्षर किए जिससे दौड़ का शहर में वापसी सुनिश्चित हुई। पहले हैदराबाद ई-प्रिक्स में 31,000 से ज्यादा दर्शकों ने भाग लिया, जबकि फॉर्मूला ई ने पहले कहा था कि रेस वीकेंड से इस क्षेत्र पर लगभग 84 मिलियन डॉलक का सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। हालांकि स्ट्रीट सर्किट की टीमों और ड्राइवरों ने सराहना की, लेकिन संगठनात्मक और इंफ्रास्ट्रक्चर मुद्दे चिंता का विषय बने रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें