Ford India (फोर्ड इंडिया) के चेन्नई मैन्युफेक्चरिंग प्लांट से EcoSport (इकोस्पोर्ट) एसयूवी की आखिरी यूनिट को रोल-आउट किया गया। तस्वीरों में देखी गई इस एसयूवी की यह आखिरी यूनिट निर्यात की जाएगी।
Ford India (फोर्ड इंडिया) के चेन्नई मैन्युफेक्चरिंग प्लांट से EcoSport (इकोस्पोर्ट) एसयूवी की आखिरी यूनिट को रोल-आउट किया गया। तस्वीरों में देखी गई इस एसयूवी की यह आखिरी यूनिट निर्यात की जाएगी। अब इस प्लांट में इकोस्पोर्ट एसयूवी का उत्पादन नहीं होगा। फोर्ड ने भारतीय बाजार को हमेशा के लिए 'टाटा' कर दिया।
विज्ञापन
2 of 5
Ford EcoSport Last Unit Rolls Out from Ford’s Chennai manufacturing facility
- फोटो : For Reference Only
फोर्ड इंडिया ने पिछले साल सितंबर में भारत में अपना कारोबार बंद कर दिया था। कंपनी के भारत में दो प्लांट हैं। एक गुजरात में अहमदाबाद के पास साणंद में स्थित है। जबकि दूसरा तमिलनाडु में चेन्नई के पास स्थित है। साणंद प्लांट से फोर्ड फिगो, फ्रीस्टाइल और एस्पायर जैसी अपनी छोटी कारों का उत्पादन करती थी। जबकि चेन्नई प्लांट से फोर्ड ने इकोस्पोर्ट और एंडेवर का उत्पादन किया। कंपनी ने साणंद प्लांट में उत्पादन कार्य अक्तूबर 2021 में पहले ही बंद कर दिया था। अब उसने अपने चेन्नई प्लांट से फोर्ड इकोस्पोर्ट की आखिरी यूनिट का उत्पानद किया।
विज्ञापन
3 of 5
Ford EcoSport SE
- फोटो : Ford
चेन्नई प्लांट अब तक चालू रहा और निर्यात बाजारों के लिए कारों और इंजनों का उत्पादन कर रहा था। फोर्ड की भारत में अपना परिचालन फिर से शुरू करने की कोई योजना नहीं है। कार निर्माता ने इस साल की शुरुआत में अपनी साणंद फैक्ट्री टाटा मोटर्स को बेची थी। चेन्नई प्लांट को भी जल्द ही बिक्री के लिए रखे जाने की उम्मीद है।
4 of 5
Ford EcoSport SE
- फोटो : Ford
फोर्ड इकोस्पोर्ट का इंजन और पावर
Ford EcoSport (फोर्ड इकोस्पोर्ट) के पेट्रोल वर्जन में 1.5-लीटर 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 121 hp का पावर और 149 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, डीजल वर्जन में 1.5-लीटर 4 सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 100 hp का पावर और 215 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आते हैं। इस एसयूवी में 52 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, और एक बार फुल कराने पर 1,196 किमी तक का सफर तय कर सकती है।