फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fog: कोहरे के कारण हुई दुर्घटना में 40 लोग घायल, धुंध में ऐसे करें सुरक्षित ड्राइविंग

Mon, 15 Jan 2024 04:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मथुरा के नजदीक यमुना एक्सप्रेसवे पर टकराई दो बसें - फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार की सुबह दो बसें आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में 40 लोग घायल हो गए। हादसा मथुरा के माइलस्टोन 110 राया कट के पास हुआ। लगभग 3 बजे धौलपुर से नोएडा जा रही एक बस और इटावा से नोएडा जा रही दूसरी बस के बीच यह टक्कर हुई।
विज्ञापन

2 of 7
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: सवारियों से भरी दो बसों में आमने-सामने की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर भारतीय राज्यों में कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी (दृश्यता) के कारण हादसा होने की आशंका है। उत्तर भारत के कई हिस्से घने कोहरे से ढके हुए हैं, जिससे दृश्यता कम हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि 31 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य नौ को अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

3 of 7
धुंध के कारण भिड़े कई वाहन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे पहले दिसंबर में भी उत्तर प्रदेश के दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर इसी तरह की घटना हुई थी। दृश्यता लगभग शून्य हो जाने के कारण, लगभग 10 वाहन आपस में टकरा गए थे। यह हादसा राष्ट्रीय राजधानी से लगभग 86 किलोमीटर दूर, हापुर के हाफिजपुर कोतवाली इलाके में हुआ था।

4 of 7
कोहरे के कारण जाम में फंसे वाहन चालक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के ऊपर बहुत घना कोहरा छाया हुआ है। हाईवे पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अत्यधिक सावधानी से और सिर्फ फॉग लाइट के साथ ही ड्राइव करने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन

5 of 7
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
धुंध में ऐसे करें सुरक्षित ड्राइविंग
सर्दियों में हर साल लगभग यही स्थिति बनी रहती है। सुरक्षित ड्राइविंग के लिए जरूरी है कि चालक तेज रफ्तार न चलाएं और सड़क पर धैर्य रखें। साथ ही, ऐसे में चालकों को आगे चलने वाले वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखनी चाहिए। इससे जरूरत पड़ने पर ब्रेकिंग के लिए पर्याप्त दूरी मिल सकेगी।
विज्ञापन

6 of 7
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
धुंध में सुरक्षित ड्राइविंग का एक और महत्वपूर्ण अभ्यास लेन के भीतर ही चलना है। क्योंकि हाईवे पर अचानक शिफ्ट होने से अन्य वाहनों से टक्कर हो सकती है। चालकों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि जिस वाहन को वे चला रहे हैं वह आगे और पीछे दोनों तरफ दूसरों को दिखाई दे। इसके लिए हेडलाइट्स और फॉग लैम्प्स को हर समय चालू रखना चाहिए। साथ में हैजार्ड लाइट्स भी ऑन रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कोहरा - फोटो : संवाद
इस बीच, खिड़कियों और शीशों को साफ रखना बेहद जरूरी है। इससे चालक को सड़क पर क्या हो रहा है, उसका पता लगाने में मदद मिलेगी। इन सभी आदतों का पालन करते हुए, चालकों को धुंध में गाड़ी चलाते समय अतिरिक्त सतर्क भी रहना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें