हर मानसून में भारतीय सड़कों पर गाड़ी चलाना काफी मुश्किल हो जाता है। पानी से भरी सड़कें, छिपे हुए गड्ढे और जलभराव वाले अंडरपास के कारण हर साल हजारों कारें खराब होकर सर्विस सेंटर पहुंच जाती हैं। ऐसी स्थिति में किसी भी फीचर से ज्यादा जरूरी सड़क और कार के निचले हिस्से के बीच की दूरी हो जाती है। जिसे हम तकनीकी शब्दों में ग्राउंड क्लीयरेंस भी कहते हैं।
ग्राउंड क्लीयरेंस जितना ज्यादा होगा, खराब रास्तों और पानी से उतनी ही आसानी से और बिना डैमेज के आपकी कार निकल पाएगी। इस लेख में हम आपको 6 से 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बजट में आने वाली 5 ऐसी बेहतरीन कॉम्पैक्ट एसयूवी बताने वाले हैं, जो चुनौतीपूर्ण भारतीय सड़कों के लिए एकदम परफेक्ट साबित होगी।