फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car: जलभराव और खराब रास्तों की टेंशन? कम बजट वाली इन 5 'हाई ग्राउंड क्लीयरेंस' कारों से दूर होगी टेंशन

Fri, 05 Jun 2026 11:21 AM IST
Suyash Pandey ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Five Best High Ground Clearance Cars: भारत में सड़कों पर वैसे ही गाड़ी चलाना मुहाल है और बारिश का मौसम इस परेशानी को और बढ़ा देता है। जगह-जगह गड्ढे और जलभराव न सिर्फ चिंता देते हैं बल्कि ये आपकी जान-माल के लिए खतरनाक भी साबित हो सकते हैं। लेकिन ऐसे में अगर आपकी कार का ग्राउंड क्लियरेंस अच्छा होगा तो डरने की जरूरत नहीं है। कार ऊंची हो तो आधी परेशानी वैसे ही खत्म हो जाती है। इसीलिए इस लेख में हम 6 से 8 लाख रुपये के बजट में आने वाली 5 बेस्ट ग्राउंड क्लियरेंस वाली बेहतरीन कॉम्पैक्ट एसयूवी लेकर आएं हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
हाई ग्राउंड क्लियरेंस वाली टॉप-5 कारें - फोटो : एआई
हर मानसून में भारतीय सड़कों पर गाड़ी चलाना काफी मुश्किल हो जाता है। पानी से भरी सड़कें, छिपे हुए गड्ढे और जलभराव वाले अंडरपास के कारण हर साल हजारों कारें खराब होकर सर्विस सेंटर पहुंच जाती हैं। ऐसी स्थिति में किसी भी फीचर से ज्यादा जरूरी सड़क और कार के निचले हिस्से के बीच की दूरी हो जाती है। जिसे हम तकनीकी शब्दों में ग्राउंड क्लीयरेंस भी कहते हैं।

ग्राउंड क्लीयरेंस जितना ज्यादा होगा, खराब रास्तों और पानी से उतनी ही आसानी से और बिना डैमेज के आपकी कार निकल पाएगी। इस लेख में हम आपको 6 से 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बजट में आने वाली 5 ऐसी बेहतरीन कॉम्पैक्ट एसयूवी बताने वाले हैं, जो चुनौतीपूर्ण भारतीय सड़कों के लिए एकदम परफेक्ट साबित होगी।
विज्ञापन

2 of 6
टाटा नेक्सन - फोटो : टाटा मोटर्स

1. टाटा नेक्सन

  • ग्राउंड क्लीयरेंस: 208mm
  • कीमत: 7.37 लाख रुपये से 14.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
  • खासियत: 208mm का ग्राउंड क्लीयरेंस इसे अपने सेगमेंट की सबसे बेहतरीन कारों में से एक बनाता है। यह कार ऊंचे स्पीड ब्रेकर और पानी से भरी सड़कों से आसानी से निकल जाती है, जिससे नीचे खरोंच लगने का डर नहीं रहता। 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन से लैस इस कार को ग्लोबल NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है और इसमें 6 एयरबैग्स तक की सुविधा है।
विज्ञापन

3 of 6
मारुति सुजुकी ब्रेजा - फोटो : मारुति सुजुकी

2. मारुति सुजुकी ब्रेजा

  • ग्राउंड क्लीयरेंस: 200mm
  • कीमत: 8.25 लाख रुपये से 13.01 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
  • खासियत: ब्रेजा अपनी क्लास की सबसे ऊंची एसयूवी (1,685mm) है, जो पानी भरी सड़कों पर ड्राइवर को बेहतर विजिबिलिटी और सुरक्षा देती है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (102bhp) मिलता है जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के साथ आता है। मारुति का बड़ा सर्विस नेटवर्क इसे छोटे शहरों के ग्राहकों के लिए एक बेहद व्यावहारिक और भरोसेमंद विकल्प बनाता है।

4 of 6
महिंद्रा एक्सयूवी 3XO - फोटो : महिंद्रा

3. महिंद्रा एक्सयूवी 3XO

  • ग्राउंड क्लीयरेंस: 201mm
  • कीमत: 7.54 लाख रुपये से 14.88 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
  • खासियत: इस दमदार एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ, डुअल 10.25-इंच स्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा और लेवल 2 ADAS जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। यह 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के विकल्पों में उपलब्ध है। 364 लीटर के बूट स्पेस वाली इस कार ने भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है।
विज्ञापन

5 of 6
रेनो काइगर - फोटो : रेनो

4. रेनो काइगर

  • ग्राउंड क्लीयरेंस: 205mm
  • कीमत: 5.81 लाख रुपये से 10.34 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
  • खासियत: अगर आप कम बजट में शानदार ग्राउंड क्लीयरेंस चाहते हैं तो रेनो काइगर बेस्ट चॉइस है। इसमें 405 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। यह कार पेट्रोल और टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ आती है। इसके कुछ वेरिएंट्स में CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की सुविधा भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ह्यूंदै वेन्यू - फोटो : ह्यूंदै

5. ह्यूंदै वेन्यू

  • ग्राउंड क्लीयरेंस: 190mm
  • कीमत: 7.99 लाख रुपये से शुरू (एक्स-शोरूम)
  • खासियत: इसका 190mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मानसून के दौरान शहर की सड़कों के लिए एकदम सही है। इसमें 120hp पावर वाला टर्बो-पेट्रोल इंजन, कनेक्टेड कार फीचर्स, DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 375 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। अपने प्राइस रेंज में ह्यूंदै वेन्यू एक बेहद स्टाइलिश और फीचर-लोडेड कॉम्पैक्ट एसयूवी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें