फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric SUV: टेस्ला को भारत में इस अमेरिकी कंपनी ने मिलेगी चुनौती, लॉन्च करेगी 563 किमी रेंज वाली ई-एसयूवी

Tue, 18 Jul 2023 03:06 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Fisker Ocean Electric SUV - फोटो : Fisker
भारत में अपने एंट्री की तैयारी कर रही और अपने रोडमैप को आखिरी रूप देने से पहले ही टेस्ला का पहला प्रतिद्वंद्वी भारत आ सकता है। अमेरिका में स्थित एक इलेक्ट्रिक वाहन मैन्युफेक्चरिंग स्टार्टअप Fisker (फिस्कर) ने कहा है कि वह अगले कुछ महीनों में अपनी फ्लैगशिप Ocean (ओशन) इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ भारत में एंट्री करेगी। ईवी को अमेरिकी बाजारों में Tesla Model Y (टेस्ला मॉडल वाई) का प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। एक बार लॉन्च होने के बाद, फिक्सर इलेक्ट्रिक एसयूवी का सिर्फ लिमिटेड एडिशन ही बेचेगी। ये सभी इंपोर्ट की जाएंगी।
विज्ञापन

2 of 6
Fisker Ocean Electric SUV - फोटो : Fisker
कब होगी लॉन्च
फिस्कर पहले इसी महीने भारत में लॉन्च होने वाली थी। हालांकि, अमेरिका स्थित ईवी निर्माता ने अब पुष्टि की है कि यह आखिरकार सितंबर में आएगी। फिस्कर ने कहा कि वह शुरुआत में ओशन इलेक्ट्रिक एसयूवी की सिर्फ 100 यूनिट्स बेचेगी। कंपनी ने कहा कि वह अगले कुछ वर्षों में स्थानीय स्तर पर मैन्युफेक्चरिंग शुरू कर देगी। ईवी निर्माता का कहना है कि वह भारत में ओशन ईवी की डिलीवरी साल की चौथी तिमाही से शुरू कर सकती है जो त्योहारी सीजन के आसपास शुरू होती है।
विज्ञापन

3 of 6
Fisker Ocean Electric SUV - फोटो : Fisker
कितनी होगी कीमत
आगामी फिस्कर इलेक्ट्रिक एसयूवी का नाम Ocean Extreme Vigyan (ओशन एक्सट्रीम विज्ञान) होगा। सीमित यूनिट्स की कीमत यूरोपीय बाजार के जैसी ही होगी। इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 69,950 यूरो है जो बिना टैक्स के, मोटे तौर पर लगभग 65 लाख रुपये के बराबर है। अमेरिका में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 37,499 डॉलर (करीब 31 लाख रुपये) से शुरू होती है।

ऑस्ट्रिया में होगा निर्माण
भारत में लॉन्च होने वाली फिस्कर ओशन एसयूवी का निर्माण ऑस्ट्रिया में किया जाएगा। बाद में, कैलिफोर्निया स्थित ईवी स्टार्टअप ने फॉक्सकॉन के साथ भारत में अपनी छोटी पांच सीटों वाली इलेक्ट्रिक कार PEAR का निर्माण करने की योजना बनाई है।

4 of 6
Fisker Ocean Electric SUV - फोटो : Fisker
वैरिएंट्स और ड्राइविंग रेंज
रेंज-टॉपिंग Fisker Ocean Extreme (फिस्कर ओशन एक्सट्रीम) एसयूवी एक बार फुल चार्ज करने पर 563 किमी की रेंज का वादा करती है। जबकि Ocean Ultra (ओशन अल्ट्रा) 547 किमी की रेंज का वादा करती है। दूसरी ओर टेस्ला मॉडल Y एक बार चार्ज करने पर 531 किमी की रेंज देती है। यह एसयूवी तीन अलग-अलग वैरिएंट्स में उपलब्ध है। एक्सट्रीम और अल्ट्रा हाई-रेंज मॉडल हैं जो निकल-आधारित बैटरी रसायन विज्ञान का इस्तेमाल करते हैं। जबकि बेस वैरिएंट ओशन स्पोर्ट आयरन-आधारित बैटरी रसायन विज्ञान का इस्तेमाल करता है। ओसियन स्पोर्ट एक बार फुल चार्जिंग पर 402 किमी की रेंज देता है।
विज्ञापन

5 of 6
Fisker Ocean Electric SUV - फोटो : Fisker
फीचर्स
फिस्कर ओशन हाई-रेंज मॉडल में ऑल-व्हील ड्राइव स्टैंडर्ड फीचर्स के तौर पर मिलता है। एसयूवी स्टाइलिश डिजाइन और कई यूनिक फीचर्स के साथ आती हैं। ओशियन एक्सट्रीम, इलेक्ट्रिक SYV के टॉप ट्रिम में एक सोलर रूफ मिलती है जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह हर साल 3,218 किमी की ड्राइविंग के लिए पर्याप्त बिजली पैदा करती है। इसमें एक हॉलीवुड मोड है, जो एसयूवी के बड़े 17.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम को लैंडस्केप से पोर्ट्रेट ओरिएंटेशन तक घुमाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Fisker Ocean Electric SUV - फोटो : Fisker
घर को भी करेगी रौशन
फिस्कर का यह भी दावा है कि उसकी ओशन रेंज की एसयूवी किसी भी आपात स्थिति में मालिक के घर को बिजली देने और अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों को भी चार्ज कर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें