फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 10 Electric Cars: ई-कार की रेस में कौन आगे? जनवरी की सेल्स रिपोर्ट जारी, देखें किन मॉडल्स की रही अधिक मांग

Fri, 27 Feb 2026 02:10 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Top Selling Electric Cars January 2026: भारतीय सड़कों पर अब साइलेंट रिवोल्यूशन तेज हो गई है। ये बात जनवरी 2026 की सेल्स रिपोर्ट ने साफ कर दिया है कि ईवी (EV) बाजार में अभी भी टाटा मोटर्स का दबदबा कायम है, जहां नेक्सन ईवी एक बार फिर पहले नंबर पर रही है। हालांकि, महिंद्रा की नई एक्सईवी सीरीज और एमजी की विंडसर ने भी टॉप-5 में जगह बनाकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। आइए जानते हैं कि जनवरी महीने में किस इलेक्ट्रिक कार ने कितनी रफ्तार पकड़ी।
 
विज्ञापन
1 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
जनवरी 2026 की इलेक्ट्रिक कार सेल्स रिपोर्ट आ चुकी है और इस बार भी  टाटा नेक्सन ईवी ने कुल 3,098 यूनिट्स के साथ चार्ट में टॉप पोजिशन हासिल की। टॉप 10 लिस्ट में टाटा और महिंद्रा का मजबूत दबदबा दिखा, जबकि एमजी विंडसर दूसरे स्थान पर रही। इलेक्ट्रिक कारों की मांग लगातार बढ़ रही है। कम मेंटेनेंस कॉस्ट, पेट्रोल-डीजल से राहत और बेहतर रेंज की वजह से ग्राहक तेजी से ईवी की ओर शिफ्ट हो रहे हैं। जनवरी के आंकड़े इसी ट्रेंड की पुष्टि करते हैं।

एक नजर में देखें टॉप 10 ईवी कारों की लिस्ट
 
रैंक कार का नाम यूनिट्स बिकी (जनवरी 2026)
1  टाटा नेक्सन ईवी 3,098
2  एमजी विंडसर 2,567
3  टाटा हैरियर ईवी 1,995
4  महिंद्रा एक्सईवी 9 ई 1,945
5 टाटा टियागो ईवी 1,223
6 टाटा कर्व ईवी 1,100
7  महिंद्रा बीई 6 1,028
8 टाटा पंच ईवी 980
9 एमजी कॉमेट ईवी 766
10  महिंद्रा एक्सईवी 9 एस 612
 
विज्ञापन

2 of 12
टाटा नेक्सन ईवी - फोटो : tata motors
1.  टाटा नेक्सन ईवी – 3,098 यूनिट्स
सेल्स चार्ट में फिर से नेक्सन ईवी  नंबर-1 रही। इसकी मजबूत रेंज, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और फीचर-लोडेड पैकेज इसे फैमिली एसयूवी सेगमेंट में लोकप्रिय बनाते हैं।
विज्ञापन

3 of 12
एमजी विंडसर ईवी - फोटो : mg motor
 2. एमजी विंडसर – 2,567 यूनिट्स
दूसरे स्थान पर रही एमजी विंडसर, जो तेजी से देश की पॉपुलर ईवी में शामिल हो चुकी है। प्रीमियम फीचर्स और आकर्षक डिजाइन इसकी खासियत हैं।

4 of 12
टाटा हैरियर ईवी - फोटो : Tata Motors
3. टाटा हैरियर ईवी – 1,995 यूनिट्स
बड़ी इलेक्ट्रिक एसयूवी चाहने वालों के बीच हैरियर ईवी की मांग मजबूत रही।
विज्ञापन

5 of 12
महिंद्रा एक्सईवी 9 ई - फोटो : Mahindra
4. महिंद्रा एक्सईवी 9 ई – 1,945 यूनिट्स
महिंद्रा की यह इलेक्ट्रिक एसयूवी चौथे नंबर पर रही और ब्रांड की ईवी रणनीति को मजबूती दी।
विज्ञापन

6 of 12
टाटा टियागो ईवी - फोटो : Tata Motors
5. टाटा टियागो ईवी – 1,223 यूनिट्स
अफोर्डेबल सेगमेंट में टाटा टियागो ईवी ने अपनी पकड़ बनाए रखी।
विज्ञापन

7 of 12
टाटा कर्व ईवी - फोटो : ev.tatamotors
6. टाटा कर्व ईवी – 1,100 यूनिट्स
एसयूवी कूपे डिजाइन के साथ कर्व ईवी ने युवाओं के खूब आकर्षित किया।

8 of 12
महिंद्रा बीई 6 - फोटो : Mahindra
7. महिंद्रा बीई 6 – 1,028 यूनिट्स
फ्यूचरिस्टिक लुक और फीचर्स की वजह से BE6 ने भी अच्छी बिक्री दर्ज की।

9 of 12
टाटा पंच ईवी - फोटो : tata motors
8. टाटा पंच ईवी – 980 यूनिट्स
कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में पंच ईवी की डिमांड बनी हुई है।

10 of 12
एमजी कॉमेट ईवी - फोटो : MG Motor India
9. एमजी कॉमेट ईवी – 766 यूनिट्स
शहरों के लिए उपयुक्त छोटी ईवी के रूप में एमजी कॉमेट ईवी की स्थिर बिक्री जारी है।

11 of 12
महिंद्रा एक्सईवी 9 एस - फोटो : Mahindra
10. महिंद्रा एक्सईवी 9 एस – 612 यूनिट्स
हाल ही में लॉन्च हुई एक्सईवी 9 एस ने भी टॉप 10 में जगह बनाई, जो इसके लिए सकारात्मक संकेत है।
विज्ञापन

12 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : adobe stock
क्यों बढ़ रही है ईवी की बिक्री?
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि रिपोर्ट के मुताबिक, महिंद्रा एक्सईवी 9एस जैसी नई लॉन्च हुई कारों का टॉप-10 में शामिल होना यह बताता है कि भारतीय ग्राहक अब नए डिजाइंस और एडवांस फीचर्स के लिए तैयार हैं। टाटा की कर्व ईवी और हैरियर ईवी ने भी प्रीमियम सेगमेंट में अपनी धाक जमा ली है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और सरकार की सब्सिडी योजनाओं ने लोगों को ईवी की ओर स्विच करने पर मजबूर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें