इलेक्ट्रिक कार में इंजन ऑयल, स्पार्क प्लग और पारंपरिक गियरबॉक्स जैसे कई पार्ट्स नहीं होते, इसलिए इसकी मेंटेनेंस पेट्रोल-डीजल कार से अलग होती है। इसका मतलब यह नहीं है कि ईवी को सर्विस या देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती। बैटरी, टायर, ब्रेक, कूलिंग सिस्टम और सॉफ्टवेयर पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। क्योंकि छोटी-सी लापरवाही आपकी कार की रेंज, बैटरी लाइफ और सेफ्टी पर असर डाल सकती है। आइए जानते हैं इलेक्ट्रिक कार की मेंटेनेंस करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
1. बैटरी की देखभाल सबसे जरूरी
- ईवी में बैटरी सबसे महंगे और जरूरी हिस्सों में से एक है। इसलिए इसकी सही देखभाल करना जरूरी है। रोजाना इस्तेमाल के दौरान चार्ज लेवल को 20 से 80 प्रतिशत के बीच रखना बेहतर माना जाता है।
- बार-बार बैटरी को पूरी तरह 100 प्रतिशत तक चार्ज करने या 0 प्रतिशत तक डिस्चार्ज करने से बैटरी पर अतिरिक्त स्ट्रेस पड़ सकता है। इसी तरह फास्ट चार्जिंग का इस्तेमाल भी जरूरत के हिसाब से सीमित रखना चाहिए, क्योंकि इससे ज्यादा गर्मी पैदा हो सकती है।
- कार को संभव हो तो छायादार जगह पर पार्क करें और कंपनी की ओर से मिलने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट समय पर करवाएं। इससे बैटरी मैनेजमेंट बेहतर रहने और रेंज को स्थिर रखने में मदद मिल सकती है।